बिजनेस

बाजार में दमदार तेजी, RBI की घोषणाओं के बाद निवेशकों को हुआ 3 लाख करोड़ का फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 04:05 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 30 September 2022: शुरुआती कारोबार में गिरावट पर खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए।

Image

Share Market Today: RBI की घोषणाओं के बाद बाजार में आई दमदार तेजी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में निवेशक करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा।
  • शुक्रवार को सेंसेक्स में 1000 अंकों से भी ज्यादा की तेजी आई।
  • आज निफ्टी भी 17,000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ।

Share Market News Today, 30 Sept 2022: रेपो रेट, महंगाई और देश की आर्थिक वृद्धि पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की घोषणाओं के बाद आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार दमदार तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1016.96 अंक (1.80 फीसदी) की तेजी के साथ 57,426.92 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 276.25 अंक यानी 1.64 फीसदी के उछाल के साथ 17,094.35 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को निवेशकों की संपत्ति 3 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा बढ़ गई। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,71,88,480.72 करोड़ रुपये हो गया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। रेपो रेट बढ़ते ही शेयर बाजार में भारी तेजी आई और कई दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला खत्म हुई। मुद्रास्फीति के अनुमान को पहले के स्तर पर बरकरार रखा है और साथ ही भारत की आर्थिक वृद्धि दर को कम दर दिया है।

कारोबार के अंत में बीएसई पर ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल -

शुक्रवार को सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी पीएसयू बैंक के शेयरों में आई। इसके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी भी हरे निशान पर बंद हुए।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 3,599.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे। एशिया के अन्य बाजारों की बात करें, तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में कारोबार कर रहा था। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article