बिजनेस

Share Market: अगले हफ्ते विदेशी निवेश और ग्लोबल ट्रेंड से तय होगी बाजार की चाल, इस वजह से देखने को मिलेगा उतार-चढ़ाव !

Share Market Outlook: रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (टेक्निकल रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि फरवरी महीने के डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स के निपटान के कारण बाजार में अधिक उतार-चढ़ाव रहेगा।

Image

अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते शेयर बाजार में दिखेगा उतार-चढ़ाव
  • ग्लोबल ट्रेंड पर रहेगी नजर
  • जारी किया जाएगा जीडीपी डेटा

Share Market Outlook: इस सप्ताह शेयर बाजारों की चाल ग्लोबल ट्रेंड और विदेशी फंड्स की गतिविधियों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताते हुए कहा है कि घरेलू मोर्चे पर किसी बड़े घटनाक्रम के न होने के चलते बाजार के लिए वैश्विक गतिविधियां महत्वपूर्ण होंगी। विश्लेषकों ने कहा कि मंथली फ्यूचर्स डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स के सेटलमेंट के बीच बाजार में अस्थिरता देखने को मिल सकती है। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (टेक्निकल रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि फरवरी महीने के डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स के निपटान के कारण बाजार में अधिक उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके अलावा निवेशकों को वैश्विक सूचकांकों, विशेष रूप से अमेरिका के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें -

पिछले सप्ताह कैसा रहा शेयर बाजार

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 716.16 अंक या एक प्रतिशत बढ़कर 73,142.8 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड हाई लेवल 73,427.5 के बेहद करीब है।

मिश्रा ने बताया कि बीते सप्ताह बाजार अस्थिर रहे, लेकिन लगभग एक प्रतिशत की बढ़त दर्ज करने में सफल रहे। शुरुआती बढ़त के बाद मिलेजुले वैश्विक संकेतों के साथ मुनाफावसूली के चलते बाजार की तेजी सीमित रह गई।

अमेरिकी बाजारों का अच्छा प्रदर्शन

मिश्रा ने कहा कि अमेरिकी बाजारों के अच्छे प्रदर्शन के कारण उम्मीद है कि भारतीय बाजारों में भी तेजी का रुख बना रहेगा। निवेशकों को पिछले सप्ताह केंद्रीय बैंक द्वारा जारी फरवरी की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के ब्योरे से भी कुछ संकेत मिलने की उम्मीद है।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर, लगभग सभी एमपीसी सदस्यों ने मुद्रास्फीति के परिदृश्य को लेकर अनिश्चितताओं को देखते हुए सतर्क रुख जारी रखने की बात कही है।

पीएमआई आंकड़े रहेंगे अहम

विश्लेषकों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतें, रुपये की चाल, भारत के साथ ही अमेरिका में जारी होने वाले तिमाही सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि के आंकड़े और आने वाले सप्ताह में मासिक विनिर्माण पीएमआई आंकड़े बाजार की धारणा को प्रभावित करेंगे।

चौहान ने कहा कि तिमाही नतीजों का सत्र खत्म होने के बाद बाजार का ध्यान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय व्यापक संकेतों पर होगा। इस सप्ताह शेयर बाजार में 3,300 करोड़ रुपये से अधिक के 7 आईपीओ आएंगे। इनमें एक्सिकॉम टेली सिस्टम्स का आईपीओ शामिल है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article