बिजनेस

Sanofi India Dividend: सनोफी इंडिया हर शेयर पर देगी 167 रु का डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Sanofi India Dividend Record Date: 117 रु के डिविडेंड का भुगतान 24 मई 2024 को या उसके बाद किया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 3 मई है। रिकॉर्ड डेट वह लास्ट डेट होती है जिस दिन जिन शेयरधारकों के पास शेयर होंगे, उन्हें ही डिविडेंड मिलेगा।

Image

सनोफी इंडिया डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

KEY HIGHLIGHTS
  • सनोफी इंडिया देगी डिविडेंड
  • हर शेयर पर मिलेगा 167 रु का डिविडेंड
  • दो अलग-अलग डिविडेंड देगी सनोफी इंडिया

Sanofi India Dividend Record Date: दवा कंपनी सनोफी इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 50 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। डिविडेंड की पेमेंट 20 मार्च 2024 को या उसके बाद की जाएगी। कंपनी ने डिविडेंड देने के लिए एलिजिबल शेयरधारकों के नाम तय करने के लिए 7 मार्च को बतौर रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी ने एक और डिविडेंड देने का ऐलान किया है। आगे जानिए इसकी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

117 रु का एक और डिविडेंड

सनोफी इंडिया के बोर्ड ने 31 दिसंबर 2023 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए 10 रु की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 117 रु के इंटरिम डिविडेंड की भी सिफारिश की है, जिसके लिए कंपनी की आगामी 68वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। इस तरह सनोफी इंडिया के शेयरधारकों को प्रति शेयर पर कुल 167 रु का डिविडेंड मिलेगा।

117 रु के डिविडेंड के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट

117 रु के डिविडेंड का भुगतान 24 मई 2024 को या उसके बाद किया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 3 मई है। रिकॉर्ड डेट वह लास्ट डेट होती है जिस दिन जिन शेयरधारकों के पास शेयर होंगे, उन्हें ही डिविडेंड मिलेगा।

किस रेट पर है सनोफी इंडिया का शेयर

बीएसई पर बीते शुक्रवार को सनोफी इंडिया का शेयर 52.40 रु या 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 9160 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 21,032.72 करोड़ रु है। इसके बीते 52 हफ्तों का टॉप स्तर 9,370.35 रु और निचला स्तर 5,329.70 रु रहा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर पर मिलने वाले डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article