बिजनेस

Gold Price Today 21 Feb 2024: फिर बदले सोना-चांदी के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है 22 और 24 कैरेट का भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 21, 2024, 06:55 PM IST

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का) 21 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर बदलाव हुए। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

जानिए सोना और चांदी का भाव

Photo : BCCL

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 21 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक विदेशी बाजारों में मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतें 150 रुपए बढ़कर 62,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबार में कीमती धातु 62,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 100 रुपए चढ़कर 75,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले बंद में यह 75,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2027 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद से 9 अमेरिकी डॉलर अधिक है। चांदी 23.06 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, जबकि पिछले कारोबार में यह 23.01 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता 20/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) 21/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 9996213962258
सोना 9956189062009
सोना 9165691957028
सोना 7504660446694
सोना 5853635136421
चांदी 99970898 रुपए किलो70708 रुपए किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
दिल्ली57,75062,89047,250
कोलकाता57,60062,74047,130
चेन्नई58,100 63,38047,590
मुंबई57,60062,74047,130
पटना57,65062,79047,170
लखनऊ57,75062,89047,250
अयोध्या57,75062,89047,250
गुरुग्राम57,75062,89047,250
गाजियाबाद57,75062,89047,250
नोएडा57,75062,89047,250
अहमदाबाद57,65062,79047,170
जयपुर57,75062,89047,250
चंडीगढ़57,75062,89047,250
भूवनेश्वर57,60062,74047,130
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 150 रुपये बढ़कर 62,850 रुपये पर कारोबार कर रही हैं। गांधी ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई, जिससे सुरक्षित धातु को मदद मिलती है और तेजी का रुझान बना रहता है। एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि बाजार सहभागियों को बुधवार को यूएस फेड की बैठक के मिनट्स जारी होने का बेसब्री से इंतजार है, जो भविष्य के मौद्रिक नीति निर्णयों के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है।
रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article