बिजनेस

IRFC Share Price: IRFC शेयर में 10 फीसदी का लगा लोअर सर्किट, जानें कितने पर पहुंचा शेयर प्राइस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 12, 2024, 10:46 AM IST

IRFC Share Price: आज शुरुआती कारोबार में IRFC के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। IRFC शेयर ने 138.05 रुपये का निचला स्तर बनाया।

Image

IRFC

IRFC Share Price: रेलवे के मल्टीबैगर स्टॉक और मिनिरत्न सरकारी कंपनी ने अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इसमें IRFC को मुनाफे में 1.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और कंपनी ने 1,604 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया। आज IRFC के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में IRFC शेयर ने 138.05 रुपये का निचला स्तर बनाया। सुबह 10:15 बजे IRFC का शेयर 8.95 फीसदी की गिरावट के साथ 139.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शेयर में पिछले 5 दिनों में 9 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

Railway PSU Stock Q3 Result: दिसंबर तिमाही रिजल्ट

मल्टीबैगर रेलवे पीएसयू स्टॉक IRFC ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट में सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 1.8% की गिरावट के साथ 1604 करोड़ रुपए रहा। इसका रेवेन्यू 8.4% उछाल के साथ 6742 करोड़ रुपए रहा। जिसके बाद शुक्रवार को इसके शेयर में 5 फीसदी की गिरावट दिखी थी। यह 153 रुपए (IRFC Share Price) पर बंद हुआ था। यह एक मल्टीबैगर स्टॉक ने केवल 6 महीने में 178.66 फीसदी का रिटर्न दिया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article