बिजनेस

शेयर बाजार से पैसा जुटाने की तैयारी में IPL की 3 टीमें, BCCI से मांगी मंजूरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 4, 2023, 01:45 PM IST

IPL Teams Planning For Stock Market: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तीन टीमों के मालिकों ने स्टॉक मार्केट के जरिए धन जुटाने के लिए बीसीसीआई से संपर्क किया है।

Image

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की ऑनर्शिप क्रमशः रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडिया सीमेंट्स के पास है।

Photo : Twitter

IPL Teams Planning For Stock Market: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तीन टीमों के मालिकों ने स्टॉक मार्केट के जरिए पूंजी जुटाने के लिए बीसीसीआई से संपर्क किया है। किंग इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स की नजर सार्वजनिक लिस्टिंग पर है और राजस्थान रॉयल्स की नजर निजी इक्विटी फंड पर है। दिल्ली कैपिटल्स, जो प्रिटोरिया कैपिटल्स और दुबई कैपिटल्स की भी मालिक हैं, उन्हें एक कंपनी में विलय कर सकती है और फिर लिस्ट करने का निर्णय ले सकती है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की ओनरशिप क्रमशः रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडिया सीमेंट्स के पास है। चेन्नई सुपर किंग्स के शेयर ग्रे मार्केट में उपलब्ध हैं।

बीसीसीआई से जवाब का इंतजार

अंग्रेजी अखबार मिंट के मुताबिक दोनों कंपनियों ने शेयर बाजार में लिस्टिंग पर क्लैरिटी के लिए बोर्ड से संपर्क किया है। फिलहाल बातचीत शुरुआती स्तर पर है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल टीम की होल्डिंग कंपनी जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि उसने संभावित लिस्टिंग पर बीसीसीआई से क्लैरिटी मांगी है।

सभी फ्रेंचाइज की हो रही अच्छी कमाई

आईपीएल की दूसरी सबसे वैल्यूएबल आईपीएल फ्रेंचाइजी, सीएसके की होल्डिंग कंपनी, चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड, का मालिकाना हक इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के पास है। कंपनी को इंडिया सीमेंट्स से अलग कर दिया गया था, और इसके शेयर लगभग 6,000 करोड़ के वैल्यूएशन पर ग्रे मार्केट में उपलब्ध हैं। वहीं दूसरी ओर आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी पिछले मीडिया राइट्स साइकिल के बाद से प्रोफिटेबल हो गई हैं। कई ने अब यूएई, दक्षिण अफ्रीका, कैरेबियन और यूएस मेजर लीग क्रिकेट चैम्पियनशिप में अन्य टी20 लीगों में विस्तार किया है। इनमें से कुछ आईपीएल टीम के मालिक महिला प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी भी खरीद चुके हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article