बिजनेस

31 मार्च तक इनकम टैक्स बचाने का है मौका, छूट लेने के ये हैं बेस्ट ऑप्शन

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Feb 17, 2023, 02:54 PM IST

Income Tax Saving Tips:इनकम टैक्स एक्ट के तहत सेक्शन 80 C का प्रावधान हैं, जिसके 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स सेविंग की जा सकती है।इसके अलावा सेक्शन 80D के तहत अगर आपकी उम्र 60 साल से कम हैं तो 25 हजार रुपये और 60 साल से अधिक हैं तो 50 हजार रुपये की टैक्स कटौती का दावा कर सकते हैं।

Image

ऐसे बचाएं इनकम टैक्स

Photo : BCCL

Income Tax Saving Tips: वित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप इनकम टैक्स बचाना चाहते हैं तो आपके पास केवल 31 मार्च 2023 तक ही मौका है। इनकम टैक्स बचाने के ऐसे कई विकल्प हैं, जिनमें निवेश कर आप टैक्स बचा सकते हैं। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो न केवल वेतन भोगी होने पर आपकी सैलरी में ज्यादा कटौती होगी बल्कि गैर वेतन भोगी होने पर आपको आईटीआर रिटर्न के समय ज्यादा इनकम टैक्स देना होगा। ऐसे में कई ऐसे विकल्प हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं...

1.5 लाख की छूट का उठाएं फायदा

इनकम टैक्स एक्ट के तहत सेक्शन 80 C का प्रावधान हैं, जिसके 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स सेविंग की जा सकती है। इसके लिए पीपीएफ, लाइफ इंश्योंरेंस स्कीम, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, ELSS म्यूचुअल फंड और ईपीएफ, एजुकेशन फीस, घर के किराए और होम लोन के प्रिसिंपल अमाउंट, टैक्स सेविंग एफडी, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के जरिए कुल 1.5 लाख रुपये की टैक्स सेविंग की जा सकती है।

NPS में करें निवेश

इनकम टैक्स की सेक्शन 80CCD (1B) के तहत NPS में निवेश करके आप 50 हजार रुपये की कटौती कर सकते हैं। वहीं आयकर की धारा 80CCD(2) के तहत कर्मचारी NPS अकाउंट में निवेश कर सैलरी का 10 फीसदी तक कटौती का दावा कर सकते हैं।

मेडिकल इंश्योरेंस

इसके अलावा सेक्शन 80D के तहत अगर आपकी उम्र 60 साल से कम हैं तो 25 हजार रुपये और 60 साल से अधिक हैं तो 50 हजार रुपये की टैक्स कटौती का दावा कर सकते हैं। यह टैक्स छूट मेडिकल इंश्योरेंस के प्रीमियम पर मिलती है।

होम लोन के ब्याज पर छूट

इसी तरह अगर आपने होम लोन ले रखा है, तो पूरे वित्त वर्ष में दिए गए कुल ब्याज पर छूट मिलती है। इसके तहत होम लोन के 2 लाख रुपये तक के ब्याज पर छूट ली जा सकती है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article