बिजनेस

साणंद-अहमदाबाद के बीच छह महीने में चलेगी हाई स्पीड ट्रेन, रेलवे मंत्री ने दी जानकारी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 23, 2023, 07:33 PM IST

High Speed Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwani Vaishnav) ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद और साणंद के बीच उच्च गति की ट्रेन (Ahmedabad to Sanand High Speed Train) अगले छह महीने में चलने लगेगी।

Image

अहमदाबाद से साणंद के बीच विश्वस्तरीय रेल सेवा शुरू होगी।

Photo : BCCL

High Speed Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwani Vaishnav) ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद और साणंद के बीच उच्च गति की ट्रेन (Ahmedabad to Sanand High Speed Train) अगले छह महीने में चलने लगेगी। यहां सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रॉन के संयंत्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन भी साणंद में रुकेंगी।

जामनगर-अहमदाबाद के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अहमदाबाद से साणंद के बीच विश्वस्तरीय रेल सेवा शुरू होगी। उच्च गति की ट्रेन जल्द ही, अगले छह महीने में शुरू हो जाएगी।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। सेमीकंडक्टर परिदृश्य के बारे में वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टरों की मांग अगले कुछ सालों में बढ़कर पांच लाख करोड़ रुपये तक होने वाली है। वैष्णव संचार एवं आईटी मंत्री भी हैं।

सेमीकंडक्टर के मामले गुजरात आगे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य भारत में डिजायन किए गए और बनाए गए सेमीकंडक्टर के साथ देश के भविष्य का निर्माण करना है। सेमीकंडक्टर के मामले में गुजरात देश में सबसे आगे हो गया है। माइक्रोन ने जून में गुजरात में सेमीकंडक्टर असेंबली (तैयार करने वाली) और परीक्षण संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की थी। इसमें कुल 2.75 अरब डॉलर (लगभग 22,540 करोड़ रुपये) का निवेश होगा। कंपनी ने साणंद में नए असेंबली और परीक्षण संयंत्र के चरणबद्ध निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स के साथ समझौता किया है।

भाषा इनपुट के साथ

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article