बिजनेस

UDAN Scheme: उड़ान स्कीम को 10 साल के लिए बढ़ाएगी सरकार, जानें क्या है प्लानिंग

UDAN Scheme: क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत 601 मार्ग और 71 हवाई अड्डे चालू किए गए। वहीं देश में चालू हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से दोगुनी होकर 2024 में 157 हो गई है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक 350-400 हवाई अड्डे शुरू करना है।

Image

उड़ान सेवा।

Photo : PTI

UDAN Scheme:सरकार क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ को 10 साल के लिए बढ़ाने जा रही है। आठ साल पहले शुरू की गई क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना उड़ान के तहत 601 मार्ग और 71 हवाई अड्डे चालू हो गए हैं।उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) का उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाना और हवाई यात्रा को अधिक किफायती बनाना है। उड़ान योजना के विस्तार को लेकर नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ को 10 साल के लिए और बढ़ाएगी।

क्या है उड़ान योजना

उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) का उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाना और विमान सेवा को अधिक किफायती बनाना है। इसे 21 अक्टूबर 2016 को 10 वर्षों के लिए शुरू किया गया था। नायडू का कहना है कि ‘उड़ान’ योजना से क्षेत्रीय विमानन कंपनियों को अस्तित्व में आने और विकास करने का मौका मिला। साथ ही रोजगार सृजन हुआ तथा पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत 601 मार्ग और 71 हवाई अड्डे चालू किए गए। कुल 86 हवाई अड्डों में से 71 हवाई अड्डे, 13 हेलीपोर्ट और दो वाटर एयरड्रोम शामिल हैं, का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे 2.8 लाख से अधिक उड़ानों में 1.44 करोड़ से अधिक लोगों को यात्रा की सुविधा मिली है।वहीं देश में चालू हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से दोगुनी होकर 2024 में 157 हो गई है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक 350-400 हवाई अड्डे शुरू करना है।

हेलीकॉप्टर सेवा का भी विस्तार

नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुअलनम ने कहा कि मंत्रालय इस योजना के तहत वित्तीय व्यवहार्यता पहलुओं तथा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने पर विचार कर रहा है।नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर मार्गों सहित 601 मार्गों को चालू कर दिया गया है और इनमें से लगभग 28 प्रतिशत मार्ग सबसे दूरदराज के स्थानों के लिए सेवा देते हैं।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article