बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 14 Nov 2022: सिर्फ 2 हफ्तों में 1,800 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की इतनी उछली कीमत

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 14, 2022, 01:04 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 14 November 2022: छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी करेंसी, डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक (Dollar Index) 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 106.80 के स्तर पर पहुंच गया।

Image

सिर्फ 2 हफ्तों में इतना ज्यादा महंगा हुआ सोना-चांदी, जानिए लेटेस्ट कीमत

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 14 November 2022: पिछले सत्र में मजबूत वृद्धि के बाद सोमवार को सोने की कीमत में सपाट स्तर पर कारोबार हो रहा है। अमेरिकी मुद्रास्फीति के ठंडा होने के संकेतों के बाद पिछले हफ्ते मार्च 2020 के बाद से सोने की कीमत ने अपना सबसे बड़ा साप्ताहिक लाभ दर्ज किया गया। आज शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold Price) 0.06 फीसदी या 34 रुपये की तेजी के साथ 52,368 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी का वायदा भाव (Silver Price) 0.23 फीसदी या 140 रुपये की तेजी के साथ 61,711 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। उल्लेखनीय है कि सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।

पिछले सप्ताह घरेलू कीमत में वृद्धि ने भारत में सोने के उपभोक्ताओं को निराश किया और डीलरों को डिस्काउंट की पेशकश करने के लिए प्रेरित किया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 52,281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 61,354 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

दो हफ्तों में इतना ज्यादा महंगा हुआ सोना-चांदी

पिछले दो हफ्तों में सोने की हाजिर कीमतें 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल चुकी हैं, जबकि समीक्षाधीन अवधि चांदी की हाजिर कीमत करीब 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी है।

डॉलर के मुकाबले टूटा रुपया

सोमवार को शुरुआती कारोबार में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज रुपया मजबूती के साथ 80.53 के स्तर पर खुला, लेकिन बाद में यह शुरुआती लाभ गंवाकर 15 पैसे के नुकसान के साथ 80.93 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में यानी शुक्रवार को रुपया 62 पैसे की बढ़त के साथ 80.78 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

gold

gold

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतनी है कीमत

ग्लोबल मार्केट में सोना महंगा हुआ है और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। 0.90 फीसदी की तेजी के बाद गोल्ड 1769 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी 0.16 फीसदी सस्ती होकर 21.67 डॉलर पर आ गई।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article