बिजनेस

Union Budget 2024 on Vande Bharat: वंदे भारत जैसे बनेंगे 40000 सामान्य रेल डिब्बे, रेलवे का ये शेयर 3 फीसदी उछला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 1, 2024, 04:04 PM IST

Budget 2024 on Vande Bharat Express: सामान्य डिब्बों को सुरक्षा कारणों से उनमें बदलाव किए जाने की बात कही है। सीतारमण ने भारतीय रेलवे को चलाने में लॉजिस्टिक, दक्षता में सुधार और कॉस्ट को कम करने के लिए तीन प्रमुख रेलवे कॉरिडोर कार्यक्रमों की भी घोषणा की है।

Image

वंदे भारत कोच।

Photo : Times Now Digital

Budget 2024 on Vande Bharat express: लोकसभा चुनाव से पहले अपना लगातार छठा बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 40,000 सामान्य रेल डिब्बों को वंदे भारत स्टैंडर्ड में बदला जाएगा। सामान्य डिब्बों को सुरक्षा कारणों से उनमें बदलाव किए जाने की बात कही है। सीतारमण ने भारतीय रेलवे को चलाने में लॉजिस्टिक, दक्षता में सुधार और कॉस्ट को कम करने के लिए तीन प्रमुख रेलवे कॉरिडोर कार्यक्रमों की भी घोषणा की है। इन कॉरिडोर में ऊर्जा, खनिज और सीमेंट, बंदरगाह-कनेक्टिविटी और हाई-ट्रैफिक डेन्सिटी कॉरिडोर शामिल है। रेलवे के लिए नई लाइनों पर ध्यान केंद्रित करना एक प्रमुख क्षेत्र रहा है, जो मौजूदा नेटवर्क पर क्षमता की कमी का सामना कर रहा है। अत्यधिक ट्रैफिक वाले नए कॉरिडोर से ट्रेनों की तेजी से आवाजाही के लिए नेटवर्क फ्री होने की उम्मीद है।

निर्मला सीतारमण ने क्या कहा

अंतरिम बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा, ''सुरक्षा उद्देश्यों के लिए 40,000 रेलवे कोचों को वंदे भारत में परिवर्तित किया जाएगा।''ट्रेन दुर्घटनाओं के जोखिम को खत्म करने के लिए, भारतीय रेलवे स्वदेशी एंटी ट्रेन टक्कर कवच प्रणाली को शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस प्रणाली को यूरोप में समान प्रणालियों के बराबर कहा जाता है, लेकिन यह अधिक लागत प्रभावी विकल्प प्रदान करता है।

BEML Railway Stocks में तेजी

सरकार ने 40,000 रेल डिब्बों को वंदे भारत के स्टैंडर्ड में बदलने का टारगेट के घोषणा के बाद रेल कोच बनाने वाली कंपनी BEML के रेलवे के स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है। 2.84 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। यह 3,605.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। BEML लिमिटेड (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) 1980 के दशक से भारतीय रेलवे और महानगरों के लिए रेल कोच और स्पेयर पार्ट्स का निर्माण करती है। हालांकि रेलवे के अन्य स्टॉक जैसे IRFC, RVNL, IRCON,IRCTC जैसे शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article