बिजनेस

New Airports: मोदी सरकार का Budget में बड़ा तोहफा, देश में खुलेंगे 50 नए एयरपोर्ट, UDAN योजना को और बढ़ावा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 1, 2023, 04:59 PM IST

New Airports in India: बजट में मोदी सरकार ने देश को बड़ा तोहफा दिया है केंद्र सरकार ने एलान किया है कि देश में नए 50 एयरपोर्ट खोले जाएंगे, UDAN योजना को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद में मोदी सरकार ने ये कदम उठाया है।

Image

सरकार ने एलान किया है कि देश में नए 50 एयरपोर्ट खोले जाएंगे

Photo : BCCL

सदन में केंद्रीय बजट भाषण (Union Budget 2023-24) के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को घोषणा की कि देश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलीपैड, वाटर एयरो ड्रोन और उन्नत लैंडिंग ग्राउंड को पुनर्जीवित किया जाएगा। लोकसभा में सीतारमण ने कहा, 'क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलीपैड, वाटर एयरो ड्रोन और उन्नत लैंडिंग ग्राउंड को पुनर्जीवित किया जाएगा।'

मोदी सरकार ने UDAN योजना को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद के तहत 50 नए हवाई अड्डों को खोलने का एलान किया है जिसका उद्देश्य देश भर में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार करना है।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट

गौर हो कि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह पांचवां बजट है।

सीतारमण ने अपना बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू किया, जो मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट था। पिछले दो केंद्रीय बजटों की तरह, केंद्रीय बजट 2023-24 भी कागज रहित रूप ( paperless form) में प्रस्तुत किया गया है।

महिला बचत सम्मान पत्र की घोषणा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023 -24 पेश किया, बजट में महिला बचत सम्मान पत्र की घोषणा की गई है यह महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट दो साल के लिए साल 2025 तक रहेगा। इस पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्री की इस घोषणा को काफी सराहा जा रहा है, यह एक वन टाइम न्यू सेविंग स्कीम है। इस पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके जरिए महिलाएं एक अच्छी बचत कर सकती हैं।

बदलावों के बाद आपको कम Tax देना होगा

वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आखिरी पूर्ण बजट में इनकम टैक्स पर मिडिल क्लास से लेकर उच्च आय वर्ग सभी को लुभाया है। वित्त मंत्री ने न केवल नए टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया है। साथ ही पुरानी टैक्स रिजीम के तहत भी इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया। इन बदलावों के बाद आपको कम टैक्स देना होगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article