बिजनेस

Budget 2023 New Income Tax Slabs and Rates: 7 लाख रुपये इनकम तक कोई इनकम टैक्स नहीं, नए रिजीम में मिलेगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 08:49 PM IST

Budget 2023 New Income Tax Slabs and Rates: वित्त मंत्री ने इस बार बजट में 7 लाख रुपये तक कोई टैक्स का प्रावधान नहीं है। साथ ही वित्त मंत्री ने नई रिजीम में 2.5 लाख रुपये तक छूट की सीमा को 3 लाख कर दिया है।

Image

Budget 2023 New Income Tax Slabs and Rates: 7 लाख रुपये इनकम तक कोई इनकम टैक्स नहीं, नए रिजीम में मिलेगा फायदा

Budget 2023 New Income Tax Slabs and Rates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आखिरी पूर्ण बजट में इनकम टैक्स पर मिडिल क्लास से लेकर उच्च आय वर्ग सभी को लुभाया है। वित्त मंत्री ने न केवल नए टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया है। इन बदलवाों के बाद आपको कम टैक्स देना होगा।

अब 7 लाख तक कोई टैक्स नहीं

वित्त मंत्री के अनुसार नए टैक्स स्लैब के अनुसार अब लोगों को रिबेट के साथ 7 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। पहले टैक्स छूट के विकल्पों को अपनाने के बाद 5 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना पड़ता था। अब 2 लाख रुपये का अतिरक्त फायदा मिलेगा।

नई कर व्यवस्था से कितनी राहत

वित्त मंत्री ने यह भी बताया है कि नई कर व्यवस्था से लोगों को टैक्स पर बड़ी बचत होगी। जो इस प्रकार है-

9 लाख रुपये की इनकम पर 45 हजार रुपये देना होगा इनकम टैक्स

15 लाख रुपये की इनकम पर 1.5 लाख रुपये इनकम टैक्स देना होगा

15.5 लाख से ज्यादा की इनकम पर 52 हजार रुपये का फायदा होगा

इसके अलावा नई कर व्यवस्था में उच्चतम सेस को 37 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी कर दिया गया है। जिसका फायदा उच्च इनकम वालों को मिलेगा। क्योंकि अब कुल दर 42.74 फीसदी से घटकर 39 फीसगी हो जाएगी

जानें नया टैक्स स्लैब

नया टैक्स स्लैबनया टैक्स रेट
3लाख तक0%
3-6 लाख5 %
6-9 लाख10 %
9-12 लाख15%
12-15 लाख20 %
15 लाख से ज्यादा30 %

5 साल पहले हुआ था टैक्स स्लैब में बदलाव

आखिरी बार साल 2017-18 में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया था। ऐसे में इस बार वित्त मंत्री से बड़ी राहत की उम्मीद करदाता कर रहा है। वहीं नए टैक्स रिजीम में 10 फीसदी का स्लैब साल 2020 में जोड़ा गया। लेकिन ज्यादातर करदाता को नया रिजीम रास नहीं आया। ऐसे में उसे टैक्स रेट पर राहत नहीं मिली।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article