Bluzelle cryptocurrency Return Since Listing: क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में कई कॉइन ऐसे रहे हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में भारी भरकम प्रॉफिट कराया है। इन्हीं में से एक नई क्रिप्टो है Bluzelle, जिसने 8 दिन में निवेशकों को 47.5 फीसदी फायदा कराया है। CoinDCX की वेबसाइट के अनुसार ये कॉइन 18 अगस्त को 7.34 रु पर लिस्ट हुआ था। आगे जानिए बाकी डिटेल।
कितने पर पहुंचा रेट
26 अगस्त को सुबह 9.30 बजे इस कॉइन का रेट 10.83 रु रहा, यानी 8 दिन में इसने 47.5 फीसदी फायदा कराया। FD पर इस समय बैंकों में आपको सालाना 8-8.5 फीसदी रिटर्न मिल जाएगा। यानी FD से आपको 47.5 फीसदी रिटर्न मिलने में 5 साल या 1825 दिन लग सकते हैं।
लॉन्ग टर्म में क्रिप्टो का रिटर्न
26 अगस्त को ही करीब सवा 3 बजे CoinDCX पर ही Bluzelle का रेट 10.80 रु पर रहा। बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टो ऐसी हैं, जिन्होंने लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न दिया है।
जानिए Bluzelle की डिटेल
Bluzelle डैप्स के लिए सुरक्षित, सेंसरशिप-प्रतिरोधी और अत्यधिक स्केलेबल तरीके से डेटा मैनेज करने के लिए एक डीसेंट्रलाइज्ड डेटा लेयर है। Bluzelle कॉसमॉस और इसकी बीएफटी तकनीक टेंडरमिंट द्वारा ऑपरेट होती है, जो इसे विभिन्न ब्लॉकचेन के साथ कंपेटिबल बनाती है।
Bluzelle की शुरुआत 2014 में पावेल बैंस और नीरज मुरारका ने की थी और शुरुआत में बैंकों के लिए डीसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन बनाना शुरू किया था। बाद में, टीम को डीसेंट्रलाइज्ड स्टोरेज डेटाबेस की आवश्यकता लगी जो क्रिएटर्स के ओनरशिप राइट्स को सुनिश्चित करती है और Bluzelle डेटा स्टोरेज गेमफाई ब्लॉकचेन लॉन्च की।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक क्रिप्टोकरेंसी के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टो मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
