यूटिलिटी

Mutual Fund: 300 रु डेली जमा कर बन जाएंगे करोड़पति, पर KYC के नियम को जरूर करें पूरा

Mutual Fund SIP Calculation: एक एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार यदि आप हर महीने 9000 रु की एसआईपी करते हैं तो 21 साल में 22.68 लाख रु का निवेश करेंगे। इस निवेश पर अनुमानित 12 फीसदी सालाना रिर्न पर आपको 21 साल में 79.80 लाख रु का रिटर्न मिलेगा।

Image

300 रु डेली जमा कर बनें करोड़पति

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूचुअल फंड बना सकता है करोड़पति
  • 21 साल का लगेगा समय
  • डेली 300 रु करने होंगे जमा

Mutual Fund SIP Calculation: कुछ समय पहले मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि निवेशक केवाईसी-कम्प्लायंट ई-वॉलेट (KYC-Compliant E-Wallets) का उपयोग करके म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन पूरी करें। यह नियम 1 मई, 2023 से प्रभावी किया गया था।

यदि आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो इस नियम पर जरूर ध्यान दें। जहां तक म्यूचुअल फंड में निवेश से एक बड़ा फंड बनाने की बात है तो इसकी जानकारी हम आपको यहां देंगे। आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में डेली सिर्फ 300 रु का निवेश करके लॉन्ग टर्म में करोड़पति बन सकते हैं।

कितना लगेगा समय

एक एसआईपी (SIP) कैलकुलेटर के अनुसार यदि आप हर महीने 9000 रु (डेली 300 रु) की एसआईपी करते हैं तो 21 साल में 22.68 लाख रु का निवेश करेंगे। इस निवेश पर अनुमानित 12 फीसदी सालाना रिर्न पर आपको 21 साल में 79.80 लाख रु का रिटर्न मिलेगा।

इस तरह 21 साल बाद आपके हाथ में आएंगे 1.02 करोड़ रु, जिनमें 22.68 लाख रु निवेश के और बाकी 79.80 लाख रु रिटर्न के होंगे।

रिटर्न है पूरी तरह अनुमानित

ध्यान रहे कि ऊपर बताई कैलकुलेशन में 12 फीसदी का सालाना रिटर्न पूरी तरह अनुमानित है। ये कम भी रह सकता है और ज्यादा भी हो सकता है। म्यूचुअल फंड को उन लोगों के लिए बेहतर निवेश ऑप्शन माना जाता है जो एक साथ बड़ी रकम का निवेश नहीं कर सकते। ऐसे लोग किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करके बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड के रिटर्न और लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार करने की अनुमानित जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article