बिजनेस

Anant Ambani: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से पहले अंबानी परिवार ने शुरू की अन्न सेवा, अपने हाथों से परोसा भोजन

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 29, 2024, 12:45 AM IST

Anant Ambani And Radhika Merchant Pre-Wedding: भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरिमनी के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए रिलायंस के जामनगर टाउनशिप के आसपास स्थित गांवों में अन्न सेवा शुरू की है। इस मौके पर अंबानी परिवार ने अपने हाथों से लोगों को भोजन कराया।

Anant Ambani And Radhika Merchant Pre-Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी का राधिका मर्चेंट के साथ एक मार्च से तीन मार्च तक प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन समारोह गुजरात के जामनगर में होने जा रहा है। उसे पहले 28 फरवरी को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह के लिए कम्युनिटी के लोगों से आशीर्वाद मांगने के लिए रिलायंस के जामनगर टाउनशिप के आसपास स्थित गांवों में अन्न सेवा (सामुदायिक भोजन सेवा) की शुरुआत की। अन्न सेवा से 51,000 स्थानीय लोगों को फायदा होगा। यह सेवा जामनगर और उसके आसपास के गांवों में अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

अंबानी परिवार ने अपने हाथों से स्थानीय लोगों को कराया भोजन

जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में बुधवार को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), अनंत अंबानी (Anant Ambani), राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant), वीरेन मर्चेंट (Viren Merchant), शैला मर्चेंट (Shaila Merchant) और राधिका की दादी समेत अंबानी परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों को खुद अपने हाथों से पारंपरिक गुजराती भोजन परोसा। आस-पास के गांवों से आए लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद मांगा।

पारंपरिक लोक संगीत कार्यक्रम का भी हुआ प्रदर्शन

रात्रिभोज के बाद उपस्थित लोगों को पारंपरिक लोक संगीत प्रारूप डायरो (Dayaro) के लिए भी आमंत्रित किया गया और प्रसिद्ध गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी के मनमोहक प्रदर्शन का मेहमानों ने आनंद लिया गया।

मानव सेवा ही माधव सेवा है

अंबानी परिवार सदियों पुरानी भारतीय परंपरा'मानव सेवा ही माधव सेवा है' को कायम रखता है। इस सिद्धांत की भावना के तहत उन्होंने अपने परिवार में हर प्रमुख अवसर की शुरुआत लोगों की देखभाल और सेवा करके व समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करके की है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article