बिजनेस

SBI के एमडी पद की दौड़ में 9 एग्जेक्यूटिव शामिल, जानें क्या है एलिजिबिलिटी

Race For Next SBI MD Begins: सरकार ने जून में एसबीआई के पिछले एमडी स्वामीनाथन जानकीरमन को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया था। उसके बाद से यह पद खाली है।

Image

अगले एसबीआई एमडी के लिए दौड़ शुरू

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई के एमडी पद के लिए दौड़ शुरू
  • रेस में शामिल हैं 9 एग्जेक्यूटिव
  • 4 एग्जेक्यूटिव दोबारा आए हैं रेस में

Race For Next SBI MD Begins: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) पद के लिए दौड़ शुरू हो गई है। दरअसल सरकार ने जून में एसबीआई के पिछले एमडी स्वामीनाथन जानकीरमन (Swaminathan Janakiraman) को आरबीआई (RBI) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया था। उसके बाद से यह पद खाली है। अब इस पद के लिए एसबीआई और इसकी अलग-अलग सब्सिडियरी के 9 एग्जेक्यूटिव दौड़ में हैं।

क्या है एलिजिबिलिटी

एसबीआई के चार एमडी हैं, जिनमें से हर एक अलग-अलग विभाग संभालते हैं और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का भी हिस्सा होते हैं। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एमडी पद के लिए एलिजिबल होने के लिए बैंक में मौजूदा डिप्टी एमडी (डीएमडी) को चीफ जनरल मैनेजर (सीजीएम) और डीएमडी के रूप में मिलाकर कम से कम तीन साल पूरे करने होंगे।

वैकेंसी की डेट पर उनके पास कम से कम दो वर्ष की रेसिडुअल सर्विस भी होनी चाहिए।

कौन-कौन हैं दौड़ में शामिल

  • डीएमडी कॉरपोरेट अकाउंट्स ग्रुप (सीएजी) विनय टोंस
  • डीएमडी फाइनेंस सलोनी नारायण
  • डीएमडी ट्रांजेक्शन बैंकिंग और न्यू इनिशिएटिव्स राणा आशुतोष कुमार सिंह
  • डीएमडी और ग्रुप कम्प्लायंस ऑफिसर रूमा डे
  • डीएमडी कमर्शियल क्लाइंट्स ग्रुप अमिताव चटर्जी
  • एसबीआई कार्ड (SBI Card) के सीईओ राम मोहन राव अमारा
  • एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के सीईओ किशोर कुमार पोलुदासु
  • एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के सीईओ शमशेर सिंह
  • एसबीआई कैप सिक्योरिटीज के सीईओ दीपक कुमार लल्ला

कौन-कौन दोबारा आया है रेस में

नौ में से चार लोग दूसरी बार दौड़ में हैं। इनमें सलोनी नारायण, विनय टोंसे, राणा आशुतोष और अमरा राम मोहन शामिल हैं। पिछले साल तत्कालीन एमडी अश्विनी भाटिया को सेबी का फुल टाइम डायरेक्टर चुने जाने के बाद इनका इंटरव्यू लिया गया था।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जब आलोक कुमार चौधरी का चयन किया गया था, तब विनय टोंस रिजर्व कैंडिडेट थे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article