ऑटो न्यूज़

ग्राहकों की आंख का तारा Dzire की नई जनरेशन पहली बार दिखी, जानें अनुमानित कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 5, 2024, 09:07 PM IST

Maruti Suzuki New Generation Dzire की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है जिसे पहली बार देखा गया है। ये सबकॉम्पैक्ट सेडान भारतीय मार्केट में खूब पसंद की जाती है जिसकी नई जनरेशन को बहुत से हाइटेक फीचर्स मिलने की संभावना है।

Image

नई जनरेशन स्विफ्ट की तर्ज पर कुछ स्टाइलिंग अपडेट्स मिल सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर
  • पहली बार टेस्टिंग करती दिखी कार
  • इसी साल देश में हो सकती है लॉन्च

Maruti Suzuki New Generation Dzire: भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी की डिजायर ग्राहकों को लंबे समय से बहुत पसंद आती रही है। अब इस सबकॉम्पैक्ट सेडान की चौथी जनरेशन पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। नई स्पाय फोटोज में ये कार पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी हुई दिखी, लेकिन साफ नजर आ रहा है कि नई जनरेशन डिजाइन का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही दिख रहा है। हालांकि इसमें नई जनरेशन स्विफ्ट की तर्ज पर कुछ स्टाइलिंग अपडेट्स मिल सकते हैं। यहां कार को नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिले हैं और इन्हें देखकर लग रहा है कि ये अब भी 15 इंच के हैं।

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव!

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

कितनी हो सकती है कीमत

माना जा रहा है कि नई जनरेशन डिजाइन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 81 बीएचपी ताकत और 108 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा और इस बार कंपनी ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक या सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है। हमारा मानना है कि मारुति नई जनरेशन डिजायर को इसी साल लॉन्च करने वाली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि 6.50 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article