ऑटो न्यूज़

New Electric Bike: भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, बेहतरीन फीचर्स से लैस

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 21, 2022, 07:19 PM IST

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाले स्टार्टअप मैटर ने भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से पर्दा हटा लिया है. इस ई-बाइक को खूब सारे हाइटेक फीचर्स से लैस किया गया है और कंपनी जल्द इसकी बुकिंग शुरू करेगी.

Image

कंपनी कुछ ही दिनों में इसकी बुकिंग शुरू करने वाली है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत की पहली गियर वाली ई-बाइक
  • कंपनी जल्द शुरू करेगी इसकी बुकिंग
  • हाइटेक फीचर्स से लैस है मैटर बाइक

Matter Electric Bike: टेक्नोलॉजी स्टार्टअप मैटर ने भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रि्रक बाइक से पर्दा हटा लिया है जिसे सड़क और कच्चे दोनों रास्तों पर चलाया जा सकता है. इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को कंपनी की अहमदाबाद प्लांट में तैयार किया जाएगा और देशभर के मुख्य शहरों में जल्द ये ई-बाइक उपलब्ध कराई जाएगी. कंपनी कुछ ही दिनों में इसकी बुकिंग शुरू करने वाली है. बाइक के साथ 7-इंच व्हीकल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, इसके अलावा 4जी कनेक्टिविटी और एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर भी इसके साथ मिलने वाला है.

एडवांस्ड फीचर्स से लैस

मैटर की गियर वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक के साथ यूजर इंटरफेस दिया गया है जो राइडर को स्पीड, गियर पोजिशन, राइडिंग मोड, नेविगेशन, मीडिया और कॉल कंट्रोल जैसी जानकारियां देता है. इस बाइक के साथ 5 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, ड्राइव ट्रेन यूनिट, पावर कन्वर्जन मॉडल्यूल और बाकी प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ आता है. इस पावर पैक को कई पेटेंट तकनीक से लैस किया गया है जिनमें इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंट थर्मन मैनेजमेंट सिस्टम शामिल है.

दमदार है इसकी इलेक्ट्रिक मोटर

नई इलेक्ट्रिक बाइक के साथ हाइपरशिफ्ट मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. ये 10.5 किलोवाट-आर इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है. मैटर इलेक्ट्रिक बाइक को सामान्य और फास्ट चार्जर दोनों से चार्ज किया जा सकता है. सामान्य 5 एंपियर चार्जर से इस बाइक को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. फिलहाल कंपनी ने इसकी रेंज और कीमत की कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन मुकाबले के हिसाब से इसकी कीमत आकर्षक होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article