ऑटो न्यूज़

भारत आते ही एक्टिवा की छुट्टी कर देगा होंडा का ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर! क्यूट है लुक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 14, 2022, 06:45 PM IST

होंडा ने EICMA 2022 शो में अपनी इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर EM1 e: कॉन्सेप्ट से पर्दा हटा लिया है. दिखने में ये ई-स्कूटर काफी सिंपल, लेकिन खूबसूरत है और इसके साथ स्वैपेबल यानी अलग हो सकने वाली बैटरी दी गई है.

Image

होंडा नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ईएम1 ईः को कुछ समय बाद भारत में भी लॉन्च कर सकती है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट
  • स्वैपेबल बैटरी सिस्टम के साथ आएगा
  • दिखने में साधारण, लेकिन खूबसूरत है

Honda EM1 e: Electric Scooter: इटली के मिलान में चल रहे इंटरनेशनल मोटरसाइकिल एंड एक्सेसरीज एग्जिबिशन यानी ईआईसीएमए 2022 में होंडा ने एक खूबसूरत इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है. फिलहाल इसे यूरोपीय मार्केट के लिए तैयार किया गया है जिसका नाम होंडा ईएम1 ईः है. भारतीय मार्केट में भी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया एक नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने का प्लान बना रही है जो एक्टिवा का इलेक्ट्रिक अवतार हो सकता है. होंडा अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ईएम1 ईः को कुछ समय बाद भारत में भी लॉन्च कर सकती है.

बड़ा प्लान लेकर चल रही होंडा

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो होंडा 2025 तक 10 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने का प्लान लेकर चल रही है. इसका ये मतलब हुआ कि इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद 9 और ई-स्कूटर्स और ई-बाइक्स मार्केट में आने वाली हैं. इनमें से कुछ को भारत में लॉन्च किया जा सकता है. होंडा ईएम1 ईः को 2023 की गर्मियों में लॉन्च किया जाना अनुमानित है. कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी 2040 तक सभी मोटरसाइकिल को कार्बन से मुक्त करने का प्लान बनाकर चल रही है.

सिंगल चार्ज में कितना चलेगा?

होंडा की मानें तो ईएम1 ईः को युवा ग्राहकों के हिसाब से तैयार किया गया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट में सपाट फ्लोर, एलईडी हेडलाइट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है. ई-स्कूटर के साथ होंडा मोबाइल पावर पैक दिया गया है जो कई तरह के तापमान, उमस के स्तर, टकराव और कंपन्न में उपयुक्त होता है. इसे स्वैपेबल बैटरी मिली है जिसे आसानी से ई-स्कूटर से अलग किया जा सकता है. इसे सिंगल चार्ज में 40 किमी तक चलाया जा सकता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article