अध्यात्म

Mulank 3 Ka Bhavishya 2025: मूलांक 3 वालों को बिजनेस में मिलेगी शानदार सफलता, विदेश यात्रा का भी बन रहा संयोग, जानिए अपना वार्षिक अंक राशिफल 2025

Mulank 3 Ka Bhavishya 2025, मूलांक 3 अंक राशिफल 2025, Mulank 3 Numerology Horoscope 2025, Mulank 3 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: नया साल मूलांक 3 से उन लोगों के लिए बेहद खास होने जा रहा है जो व्यापार कर रहे हैं। व्यवसाय में 18 मार्च से 27 सितंबर के मध्य सफलता मिलेगी।

Image

Mulank 3 Varshik Rashifal 2025

Mulank 3 Ka Bhavishya 2025, मूलांक 3 अंक राशिफल 2025, Mulank 3 Numerology Horoscope 2025, Mulank 3 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष तथा किसी भी माह दिनांक 03, 12 या 21 व 30 को हुआ है, वो जन्मांक 03 के प्रभाव में आएंगे। अंक 03 का स्वामी गुरु होता है। गुरु ज्ञान व धर्म का कारक ग्रह है। चन्द्रमा और सूर्य इसके मित्र ग्रह हैं। मंगल व सूर्य भी इसके मित्र ग्रह हैं। पुखराज अंक 03 का शुभ रत्न हैं। इस जन्मांक के जातक शिक्षा, मीडिया, प्रबंधन, विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। गुरु आध्यात्मिक ग्रह है। प्रायः इस जन्मांक के व्यक्ति का भाग्योदय किसी धार्मिक गुरु के आशीर्वाद के बाद ही होता है। 2025 का प्रभावी अंक 09 है। 09 का स्वामी मंगल है। 02 अंक चन्द्रमा का व 03 गुरु का प्रतिनिधित्व करता है। इसका संयुक्त प्रभाव 09 यानी स्वामी मंगल की तरह व्यवहार करेगा। 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं।

मूलांक 3 का स्वास्थ्य 2025 (Mulank 3 Health Rashifal 2025)

2025 में आपका स्वास्थ्य फ़रवरी व अगस्त को छोड़कर बहुत अच्छा रहेगा। बीपी, यूरिन या लीवर से जुड़ी कोई समस्‍या आ सकती है। 09 फरवरी से 27 मार्च तक का समय सांस के रोगियों के लिए थोड़ा खराब है। बीपी तथा शुगर से प्रभावित लोग जनवरी में अत्यंत सावधानी बरतेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। कोई विशेष परेशानी की बात नहीं है। 09 यानी मंगल आपके आत्मबल को मजबूत करेंगे।

मूलांक 3 करियर 2025 (Mulank 3 Career Rashifal 2025)

इस वर्ष 2025 में आपका व्यवसाय बहुत शानदार रहेगा। व्यवसाय में 18 मार्च से 27 सितंबर के मध्य सफलता मिलेगी। फ‍िल्‍म, आईटी व मैनेजमेंट जॉब से जुड़े लोगों को मई से नवम्बर के मध्य विदेश जाने की प्रबल संभावना है। इस वर्ष जॉब में पदोन्नती या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में रुका धन मिलेगा। जॉब वर्क की प्रशंसा होती रहेगी।

मूलांक 3 प्रेम और वैवाहिक जीवन 2025 (Mulank 3 Love Life 2025)

2025 में आपकी लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 27 फरवरी के बाद विवाह के संयोग बनेंगे। 09 अप्रैल तक लव लाइफ को बचाकर रखना होगा। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में फरवरी माह में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है। जीवन साथी के साथ कई सुंदर यात्राएं होंगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

मूलांक 3 आर्थिक जीवन 2025 (Mulank 3 Finance Rashifal 2025)

18 फरवरी के बाद आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष धन का निवेश वाहन, ज्वेलरी, शेयर, मकान तथा रियल स्टेट में करेंगे। 18 मार्च के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। 18 अप्रैल से 27 नवम्बर के मध्य में जमीन या मकान खरीदने के संयोग बनेंगे। मार्च, सितम्बर तथा दिसम्बर माह में वाहन खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है।

मूलांक 3 शुभ समय 2025 (Mulank 3 Shubh Samay 2025)

18 मार्च से 27 नवम्बर तक का समय बेहतर है। फरवरी माह बहुत ठीक नहीं है मगर उसके बाद का समय आपके लिए शुभ है। मार्च से जून तक कुछ पैतृक सम्पति का लाभ लेंगे।

मूलांक 3 उपाय 2025 (Mulank 3 Upay 2025)

प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड व गुरुवार को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हल्दी व दूध का प्रयोग करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करते रहें। गुरु व मंगल के बीज मंत्र का जप करें। श्री कृष्ण उपासना करें। श्री विष्णु मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।

यहां देखें अंक ज्योतिष राशिफल 2025 मूलांक अनुसार (Numerology Horoscope 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article