ऑटो न्यूज़

इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट का हुलिया बदलने गोगोरो ने भारत में की एंट्री, बैटरी स्वैपिंग की महारथी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 06:42 PM IST

ताईवान की मशहूर कंपनी Gogoro ने भारत में एंट्री कर ली है और यहां के EV Ecosystem को बेहतर से जोरदार बनाने का काम ये कंपनी करने वाली है. Zypp Electric के साथ मिलकर गोगोरो दिसंबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी.

Image

कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के साथ दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी स्वैपिंग सेवाएं देने वाली कंपनियों में एक है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बैटरी स्वैपिंग की महारथी है गोगोरो
  • पूरा ईवी ईकोसिस्टम ला रही कंपनी
  • दिसंबर से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

Gogoro India Operation Begins: हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक धड़े से साझेदारी के बाद अब ताईवान आधारित गोगोरो ने भारत में आधिकारिक एंट्री कर ली है. ये कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के साथ दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी स्वैपिंग सेवाएं देने वाली कंपनियों में एक है. कंपनी बिजनेस टू बिजनेस का पायलट प्रोजेक्ट जेप इलेक्ट्रिक को पार्टनर बनाकर शुरू करने वाली है. ईवी ईकोसिस्टम पायलट प्रोग्राम दिसंबर 2022 से शुरू कर दिया जाएगा. इस प्रोग्राम के अंतर्गत बैटरी स्वैपिंग और दूर दराज के इलाकों तक इलेक्ट्रिक वाहन अपनाए जाने के काम पर ध्यान दिया जाएगा.

दुनियाभर में गोगोरा के 35 करोड़ बैटरी स्वैप

गोगोरो के फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ होरेस ल्यूक ने कहा, “अर्बन ट्रांसपोर्टेशन और एनर्जी सिस्टम में हमें जबरदस्त वैश्विक बदलाव देखने को मिला है जो स्मार्ट, क्ली और सुरक्षित इलेक्ट्रिक पावर की ओर जा रहा है, भारत से ज्यादा इसका फायदा दुनिया में और कहीं नहीं मिलने वाला. दुनियाभर में 35 करोड़ से भी ज्यादा बैटरी स्वैप्स उपलब्ध कराने वाली गोगोरो भारत में अपना आधुनिक बैटरी स्वैपिंग प्लेटफॉर्म पेश कर रही है जिससे नई पीढ़ी के इलेक्ट्रिक टू-व्हील ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाएगा जो सुरक्षित और वियवस्नीय साबित हो चुके हैं.”

क्या-क्या पेश करेगी कंपनी

गोगोरो जेप के साथ मिलकर बिजनेस टू बिजनेस प्रोजेक्ट के अलावा पूरा ईवी ईकोसिस्टम लॉन्च करेगी, इसके अंतर्गत गोगोरो नेटवर्क स्टेशन, गोगोरो स्मार्ट बैटरी और गोगोरो स्मार्ट स्कूटर्स शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट से मिली जानकारी के हिसाब से भारत में व्यापार को बढ़ाया जाएगा. बैटरी स्वैपिंग इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक जोरदार विकल्प बनेगा जो बिना झंझट इनके इस्तेमाल का मौका ग्राहकों को देगा.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article