दुनिया

काबुल के शिया बहुल इलाके में धमाका, 19 की मौत, 27 घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 11:55 AM IST

काबुल के शिया बहुल इलाके में हुए धमाके में 19 लोगों की मौत हुई है।

Image

काबुल में धमाका

KEY HIGHLIGHTS
  • काबुल में बड़ा धमाका
  • 19 लोगों की मौत, 27 घायल
  • शिया-हाजरा समाज निशाने पर

तालिबान पुलिस का कहना है धमाका शिया और हाजरा समाज वाले इलाके में हुआ है। धमाके में 19 लोगों की मौत के साथ साथ 27 लोग घायल हुए हैं। बिलाल सरवरी नाम के पत्रकार ने ट्वीट करते हुए बताया है कि अफगानिस्तान के सबसे उत्पीड़ित समुदायों में से एक के खिलाफ क्रूर हमला। पश्चिमी काबुल में दशते बारचे लगातार घातक ISKP हमलों का निशाना रहे हैं। हजारों और शियाओं की उनकी कक्षाओं के अंदर हत्या कर दी गई। एंबुलेंस काफी देर बाद पहुंची। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।

गुलाम सरवरी बताते हैं कि दश्ते बरची के नेता ने कहा था कि पिछले एक साल में तालिबान सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article