वायरल न्यूज़

अनोखा हादसा: चॉकलेट के टैंक में गिरे थे दो मजदूर, फैक्ट्री पर लगाया गया 12 लाख का जुर्माना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 13, 2023, 12:44 PM IST

Ajab Gajab News: अमेरिका की चॉकलेट फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारी चॉकलेट के टैंक में गिर गए थे। यह टैंक इतना बड़ा था कि टैंक की तल में छेद करके दोनों कर्मचारियों को बचाना पड़ा था। अब फैक्ट्री पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Image

चॉकलेट (प्रतीकॉत्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चॉकलेट के टैंक में गिर गए थे दो मजदूर
  • टैंक के तल में छेद करके दोनों को बचाया
  • अब फैक्ट्री पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Ajab Gajab News: अमेरिका के पेन्सिलवेनिया की एक चॉकलेट फैक्ट्री पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारी चॉकलेट के टैंक में गिर गए थे। यह टैंक इतना बड़ा था कि वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। इसके बाद उन्हें बचाना पड़ा था। यह घटना जून 2022 में हुई थी। अब व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन ने मार्स रिंगली नाम की फैक्ट्री पर 14,500 अमेरिकी डॉलर यानि लगभग 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

चॉकलेट फैक्ट्री पर लगा जुर्माना

बता दें कि जो दो लोग चॉकलेट के टैंक में गिरे थे, वह दोनों ठेकेदार थे। वह हर समय फैक्ट्री में काम नहीं करते थे। बल्कि थोड़े टाइम के लिए ही फैक्ट्री आते थे। जून 2022 में देख-रेख के दौरान दोनों चॉकलेट के टैंक में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें बचाने के लिए चॉकलेट भरे टैंक के तल में छेद करना पड़ा था। दो दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर उन्हें बाहर निकाला था और तत्काल ही उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया था। इस घटना को नियामक की रिपोर्ट मेंं 'गंभीर' करार दिया गया।

100 साल पुरानी कंपनी

रिपोर्ट में कहा गया कि टैंक में से चॉकलेट निकालने के लिए जिन कार्यकर्ताओं को रखा गया था, उन्हें उचित सुरक्षा प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। दूसरी तरफ मार्स रिंगले की तरफ से इसे लेकर जवाब आया। मार्स रिंगले के प्रवक्ता ने जांच का स्वागत किया और कहा, 'हमारे सहयोगियों और बाहरी ठेकेदारों की सुरक्षा हमारे व्यवसाय के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।' गौरतलब है कि Wrigley और मार्स दो अमेरिकी चॉकलेट कंपनियां हैं। जो 100 साल से अधिक पुरानी हैं। दोनों ने साल 2008 में विलय कर लिया था। यह कंपनी डव चॉकलेट के अलावा, एमएंडएम, स्निकर्स और ट्विक्स जैसी चीजें बनाती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article