Monkey Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। वह वाकई में आपको चौंका देगा। वीडियो एक बंदर से जुड़ा है, जो बहुत ही शॉकिंग तरीके से एक बाइक के पहिए में फंस जाता है। वीडियो देखकर आपको भी समझ में नहीं आएगा कि बंदर आखिरकार बाइक के पहिए में फंसा कैसे? फिलहाल, बाइक ड्राइवर की समझदारी की वजह से बंदर की जान बच पाई।
नहीं देखा होगा ऐसा हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आया है। बताया जा रहा है कि बंदर दौड़कर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक के अगले पहिए में फंस गया। बंदर के फंसते ही ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और तुरंत ही बाइक रोक दी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उस बंदर को बाइक के पहिए से बाहर निकाला। फिलहाल, अच्छी बात यह रही कि इतने खतरनाक हादसे के बाद भी बाइक सवार और बंदर दोनों सुरक्षित हैं। देखें शॉकिंग वीडियो-
वीडियो देखकर लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि चलती बाइक के पहिए में इस तरह बंदर कैसे फंस गया। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि बदोसराय में एक बाइक तेजी से जा रही थी। इसी बीच सड़क पार कर रहा यह बंदर मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया। वह बाइक के अगले पहिए में बहुत ही शॉकिंग तरीके से फंस गया। उस बंदर को निकालने के लिए मोटरसाइकिल के पहिए को खोला गया। वहीं, बाहर निकलते ही बंदर वहां से भाग निकला। वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है।
