Leopard Attack Video: बिल्ली प्रजाति के जानवरों में तेंदुआ भले ही सबसे छोटा होता है, लेकिन यह बहुत ही शक्तिशाली और खूंखार जानवर होता है। अपने शिकार को पकड़ने और उन पर हमला करने की कला इन्हें एक अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है। पिछले दिनों मैसूर से एक वीडियो सामने आया था, जिसे देखकर आप कांप जाएंगे। इस वीडियो में एक तेंदुआ (leopard) आवासीय लोगों पर हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले वह छत पर खड़े लोगों पर हमला करने की कोशिश करता है।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
हैरान करने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुए छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा होता है। हालांकि, वह जब छत पर चढ़ने में नाकाम होता है तो दीवार से कूदकर सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार पर हमला कर देता है और उसे सड़क पर गिरा देता है। हालांकि, तेंदुआ उसे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन सबसे अंत में तेंदुआ जो करता है। उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। इस वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। घटना मैसूर के कनक नगर से सामने आई है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि तेंदुआ सड़क पर यहां-वहां दौड़ रहा होता है। वह पहले छत पर चढ़े लोगों पर हमला करता है। फिर नाकाम होने पर वह बाइक सवार शख्स पर झपटता है। इसके बाद एक शख्स अपने हाथ में पत्थर लिए तेंदुए को मारने जा रहा होता है। तभी तेंदुए की नजर उस पर पड़ जाती है। इसके बाद तेंदुआ सीधे उस शख्स के ऊपर हमला बोलता दिखाई देता है। हालांकि, यहां पर वीडियो खत्म हो जाता है तो पता नहीं चलता है कि तेंदुए ने शख्स को कितना नुकसान पहुंचाया या शख्स पूरी तरह सुरक्षित बच पाया।
