वायरल न्यूज़

Shocking: परिवार को देखकर बंदर ने शुरू कर दी ऐसी अश्लील हरकत! पति-पत्नी रह गए शर्मिंदा, बच्चों को लेकर तुरंत भागे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 9, 2022, 02:21 PM IST

Monkey Obscene Act: स्कॉटलैंड के रहने वाले शॉन निकोल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने जंगल सफारी पर गए थे। इस दौरान उन्होंने जंगल में एक बंदर की ऐसी हरकत देखी, जिससे वह अपने बच्चों के सामने शर्मिंदा हो गए। इसके बाद वह तुरंत ही बच्चों को वहां से लेकर भाग लिए।

Image

बंदर की अश्लील हरकत

Photo : Twitter

Monkey Obscene Act: लोग अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए कई बार जंगल सफारी (Wildlife safari video) का लुत्फ उठाने पहुंच जाते हैं। आपने अक्सर ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग गाड़ियों में बैठकर जंगल और जंगली जानवरों की खूबसूरती का आनंद लेते हैं। इस दौरान जंगली जानवरों को खुले घूमते देखकर अलग ही रोमांच पैदा होता है। इन दिनों एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जो वाकई में हैरान करने वाला है। इस वीडियो में जंगल सफारी के लिए गए एक परिवार को एक बंदर की अश्लील हरकत का सामना करना पड़ता है।

अश्लील हरकत करता नजर आया बंदर

'डेली स्टार' के अनुसार, स्कॉटलैंड के रहने वाले शॉन निकोल अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने जंगल सफारी पर गए थे। वह अपनी निजी गाड़ी से जंगल सफारी पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने जंगल में एक बंदर की ऐसी हरकत देखी, जिससे वह अपने बच्चों के सामने शर्मिंदा हो गए। अपने दो बच्चों के साथ जंगल सफारी पर गए शॉन निकोल ने जब बंदर की यह अश्लील हरकत देखी तो वह इतने शर्मिंदा हो गए कि वहां से अपने बच्चों और पत्नी को लेकर तुरंत निकल गए।

वीडियो देखकर यूजर्स भी हो रहे शर्मिंदा

शॉन निकोल ने अपने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी शर्मिंदा हो रहे हैं। वीडियो में बंदर इतनी अश्लील हरकत करता दिख रहा है, जिसकी वजह से हम वह वीडियो यहां नहीं शेयर कर रहे हैं। वीडियो में एक बंदर उनकी ही कार पर बैठा नजर आ रहा है। इस दौरान देखने को मिलता है कि शॉन के छोटे बच्चें ने अपनी मां की गोद में गंदगी फैला दी है। इसके बाद वह बंदर कार से उतरकर जमीन पर बैठ जाता है और बहुत ही ज्यादा अश्लील हरकत करना शुरू कर देता है। इसे देखकर कपल इतना शर्मिंदा हो जाता है कि अपने बच्चों को लेकर वहां से आगे बढ़ जाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शॉन ने कैप्शन में लिखा- '6 महीने बाद भी मैं अपनी सफारी ट्रिप को नहीं भूल पाया।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article