वायरल न्यूज़

Food Order: पापा के मोबाइल से एक बच्चे ने 'टन' में कर दिया 'खाने का ऑर्डर', बिल आया तो उड़ गए होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 10:18 AM IST

अगर बच्चे को मोबाइल देना भी हो तो अपने देख-रेख में इस्तेमाल करने दें, नहीं तो इससे नुकसान भी हो सकता है, एक बच्चे ने अपने पिता के मोबाइल से खाने का ऑर्डर टन में कर डाला

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Food order in ton: क्या कोई खाने का ऑर्डर भी टन (Ton) में करता है आपका जवाब ना में होगा लेकिन ऐसा हुआ है एक शख्स के साथ जिसे अपने बेटे को मोबाइल देने की कीमत चुकानी पड़ी, बताते हैं कि उसके बच्चे ने अपने पिता के मोबाइल से जो उसे खेलने के लिए दिया गया था उसके खाने का ऑर्डर बल्क क्वांटिटी (Bulk Quantity) में कर दिया।

जब कीथ स्टोनहाउस नाम के एक शख्स ने अपने 6 साल के बेटे चेस को गेम खेलने के लिए अपना फोन दिया, तो उसने नहीं सोचा था कि ये कदम उसे भारी पड़ने वाला है।

बेटे ने एक फ़ूड डिलीवरी का ऐप खोल लिया और खाना ऑर्डर कर दिया बताते हैं उसने यह खाना टनों में ऑर्डर कर दिया इसकी कुल कीमत एक हजार डॉलर बैठी ये इतना ज्यादा था कि वो खाना पड़ोसियों को भी बांटना पड़ा, इसकी खूब चर्चा हो रही है।

कीथ स्टोनहाउस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके बेटे ने भारी मात्रा में भोजन का ऑर्डर दिया था, जिसकी कीमत ₹82233.50 रुपये थी, पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरे शॉक होने की कल्पना करें....

दरअसल पिता को लगा कि बच्चा वीडियो गेम खेल रहा है इसलिए उसने ज्यादा डिस्टर्ब नहीं किया और बच्चा मोबाइल में ही बिजी रहा लेकिन इधर इस बच्चे ने गेम से अलग जाकर खाने का ऑर्डर कर दिया वो भी भारी मात्रा में जिसकी कीमत उसके पिता को चुकानी पड़ी। भारी मात्रा में खाना ऑर्डर होकर आया कि वो खाना पड़ोसियों को भी बांटना पड़ा, ये घटना जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों की प्रतिक्रियायें इसे लेकर सामने आ रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article