वायरल न्यूज़

जब मोरक्को की लड़की ने पहली बार चखा दही-भल्ले का स्वाद, Video में देखें कैसा रहा फिरंगन का रिएक्शन

खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि दिल जोड़ने का भी जरिया है। कुछ ऐसा ही हुआ जब मोरक्को की एक लड़की ने पहली बार दही भल्ले का स्वाद लिया तो उसके रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

लड़की ने चखा दही भल्ले का स्वाद (Facebook/@Veggmomo)

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मरोक्को की एक लड़की भारत की मशहूर डिश दही भल्ले पहली बार टेस्ट करते नजर आ रही है। दही भल्ले चखने के बाद लड़की का जो रिएक्शन रहा, वह अब सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

लड़की ने पहली बार चखा दही भल्ले का स्वाद

वायरल हो रहा यह वीडियो कनाडा के किंग्स्टन शहर का बताया जा रहा है। जहां लड़की एक रेस्टोरेंट में इस भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद लेती दिख रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को दही-भल्ले सर्व किए जाते हैं। प्लेट में नरम भल्ले, ऊपर से ठंडी दही, मीठी चटनी और खट्टे-मसालेदार मसालों का एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन देख किसी के भी मुंह से पानी आ जाएगा। यह डिश देखने में भी काफी टेस्टी और यमी लग रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

पहला बाइट और शानदार रिएक्शन

जैसे ही लड़की दही-भल्ले का पहला बाइट लेती है, उसका रिएक्शन देखने लायक होता है। उसे चेहरे पर खुशी साफ झलक रही होती है। अगले ही पल वह लड़की दही भल्ले के स्वाद को महसूस करते हुए मुस्कुराती है और बताती है कि उसे यह डिश काफी पसंद आई। लड़की ने दही भल्लों की तारीफ में कहा कि इस डिश में एक साथ कई सारे स्वाद आ रहे हैं। यह मीठा भी है, खट्टा भी है, नमकीन भी है और साथ में हल्का सा तीखा भी है। एक साथ इतने सारे स्वाद कहीं नहीं मिलते। मोरक्को में इस तरह का डिश भी नहीं होता और वहां के लोग अगर इसे खाएंगे तो उन्हें यह बहुत पसंद आएगा।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को फेसबुक पर @Veggmomo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इसे खूब प्यार दिया। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोगों ने भरतीय व्यंजनों की खूब तारीफ की। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इंडियन फूड का कोई मुकाबला नहीं।" दूसरे ने लिखा, "दही-भल्ला हर किसी का दिल जीत लेता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article