एजुकेशन

BECIL Recruitment 2026: AIIMS में 12वीं पास के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 566 के तहत की जा रही है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

AIIMS में 12वीं पास के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

सरकारी संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छा मौका है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 566 के तहत की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को AIIMS CAPFIMS, मैदानगढ़ी, नई दिल्ली में कंप्यूटर से जुड़े काम करने होंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट

17 नवंबर 2026 है।

कौन कर सकता है आवेदन?

डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर चलाने की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवार को विंडोज, MS Word और Excel का इस्तेमाल करना आना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या DOEACC से कंप्यूटर कोर्स किया होना भी जरूरी है।

इसके अलावा अंग्रेजी टाइपिंग की स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इंटरनेट और ईमेल की जानकारी भी आवश्यक है।

उम्र और आवेदन शुल्क की जानकारी

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 2 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाBECIL
पद का नामडेटा एंट्री ऑपरेटर
कार्यस्थलAIIMS CAPFIMS, मैदानगढ़ी, दिल्ली
शैक्षणिक योग्यता12वीं पास
न्यूनतम उम्र18 साल
अधिकतम उम्र40 साल
विज्ञापन संख्या566
BECIL Advertisement

BECIL Advertisement

आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी। अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 295 रुपये रखा गया है।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद योग्यता, शैक्षणिक रिकॉर्ड और काम की जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट या अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया भी आयोजित की जा सकती है। अगले चरण की जानकारी चयनित उम्मीदवारों को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।

कितनी होगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 26,208 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिस को ध्यान से पढ़ लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article