वायरल न्यूज (Viral News): पैसा कमाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। आए दिन तरह-तरह के बिजनेस आइडिया पर काम करते हैं। जिनमें से कुछ कामयाब हो जाते हैं और कुछ असफल ही रह जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही मामला इस वक्त सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां एक शख्स अपने खेत में स्विमिंग पूल बनाकर उससे लाखों रुपए छाप रहा है। उसकी इस कामयाबी को उसकी एक महिला मित्र ने अपने एक्स अकाउंट @poojaofficial5 से शेयर किया है। फिलहाल महिला का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
स्विमिंग पूल से हो रही लाखों की कमाई
वायरल पोस्ट (Viral Post) में महिला का दावा है कि उसका दोस्त अपने खेत में बने स्विमिंग पूल से महीने के साढ़े 22 लाख रुपए तक कमा ले रहा है। महिला ने अपने पोस्ट में शख्स की कमाई का हिसाब-किताब लगाते हुए लिखा कि, "बीते कल मैं अपने दोस्त के फार्म हाउस पर गई थी। उसके यहां बने स्विमिंग पूल को देख जब मैंने उससे पूछा कि इस स्विमिंग पूल से कुछ कमाई हो भी रही है या फिर बस शौकिया तौर पर इसे खोल रखा है। इस पर उसने बोला कि ठीक-ठाक कमाई हो जाती है।"
सीजन में बंपर कमाई
इसके बाद उस महिला ने अपने दोस्त की कमाई का अंदाजा लगाया और बताया कि उसके दोस्त के फॉर्म पर गर्मी के दिनों में रोजाना करीब 700 से 800 लोग इस स्विमिंग पूल में नहाने आते हैं। ऐसे में अगर वह हर व्यक्ति से टिकट के तौर पर 100 रुपए भी ले रहा है तो वह एक दिन में 75 हजार कमा रहा है। अगर 75 हजार के हिसाब से देखें तो महीने की कमाई साढ़े 22 लाख रुपए हुआ।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
ऑफ-सीजन में भी कमाई जारी
आगे महिला बताती है कि जब गर्मी का सीजन खत्म हो जाता है, तब भी यह बिजनेस बंद नहीं होता। ऑफ सीजन में भी करीब 250 लोग रोज इस पूल में नहाने आते हैं, ऐसे में हर दिन लगभग 25,000 की कमाई होती है। इस हिसाब से देखा जाए तो महीने की कमाई लगभग साढ़े सात लाख रुपए हो ही जाती है।
वेस्ट वॉटर से भी होती है कमाई
आगे महिला ने बताया कि इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि जब पूल का पानी बदला जाता है, तो उसे फेंका नहीं जाता। बल्कि वही पानी किसानों को सिंचाई के लिए बेच दिया जाता है। यानी एक ही पानी से दो बार कमाई हो रही है। पहले उसमें नहाने वाले लोगों से और फिर किसानों से।
खर्च भी बहुत कम
फिर महिला ने अपने पोस्ट में बताया कि इस बिजनेस में ज्यादा खर्च भी नहीं है। बस दो सिक्योरिटी गार्ड रखे गए हैं, जिनको सैलरी करीब 20,000 रुपए देनी होती है। चूंकि पूल खुद की जमीन पर बना है, इसलिए उसका किराया भी नहीं देना पड़ता।
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
महिला के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग इस पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे शानदार बिजनेस आइडिया बताया तो कुछ लोगों ने कहा कि हर रोद एक जैसी कमाई नहीं होती और इतनी कमाई होती तो जिनके पास भी खेत हैं वे उसमें स्विमिंग पूल खुदवा लेते।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
