वायरल न्यूज़

भारतीय होने का और क्या सबूत चाहिए? नागालैंड की इस प्यारी सी बच्ची ने राष्ट्रगान गाकर जीता देश का दिल, वीडियो वायरल

Viral Video: नागालैंड की एक छोटी बच्ची द्वारा बेहद मासूमियत और सुरीली आवाज में राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को नागालैंड के उच्च शिक्षा और पर्यटन मंत्री ने शेयर किया है।

Image

बच्ची ने जीता दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं जो हमारे चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं और दिल को छू जाती हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें हम बार-बार देखना पसंद करते हैं और हमारे दिल को छू लेते हैं। ऐसा ही एक बेहद भावुक और मनमोहक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नागालैंड की एक नन्ही बच्ची ने अपनी सुरीली और मासूम आवाज में राष्ट्रगान 'जन गण मन' प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आलम ये है कि इस बच्ची की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नागालैंड के उच्च शिक्षा और पर्यटन मंत्री ताजेमजेन इम्ना अलोंग , जो अपने मजेदार और प्रेरणादायक सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए जाने जाते हैं ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने देश प्रेम और विविधता में एकता का संदेश दिया, जिसने लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर एक छोटी सी बच्ची माइक पकड़े खड़ी है। उसके पीछे एक व्यक्ति गिटार बजाने के साथ-साथ माउथ ऑर्गन की मधुर धुन दे रहा है। बच्ची पूरे सम्मान, आत्मविश्वास और मासूमियत के साथ राष्ट्रगान गाती है- तव शुभ आशिष मागे, गाहे तव जयगाथा...उसकी तोतली और प्यारी आवाज में 'जय हे, जय हे, जय हे' सुनना किसी के भी रोंगटे खड़े करने और चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान लाने के लिए काफी है। आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

बच्ची ने जीता लोगों का दिल

बच्ची की आवाज सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो गए होंगे। कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्ची की मासूमियत और राष्ट्रगान के प्रति सम्मान देखकर दिल खुश हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह वीडियो दिखाता है कि हमारे देश का हर कोना देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। वहीं, कई लोगों ने बच्ची के आत्मविश्वास और बैकग्राउंड म्यूजिशियन के बेहतरीन तालमेल की भी खूब तारीफ की। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article