शहर

उत्तरकाशी केदारताल रेस्क्यू: अभियान के दौरान दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई चार

उत्तरकाशी में केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रेकर्स और स्थानीय गाइड की तलाश के दौरान बुधवार को दो और शव बरामद हुए। इसके साथ ही आठ लापता लोगों में से चार के शव मिल चुके हैं।

Image

उत्तरकाशी में केदारताल ट्रैक पर सर्च ऑपरेशन जारी

Photo : Times Now Digital

Uttarkashi Rescue Operation: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रेकर्स और स्थानीय गाइड की तलाश में चल रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के तहत बुधवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। रेस्क्यू टीमों ने अभियान के दौरान दो और शव बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। लापता आठ लोगों में से अब तक चार लोगों के शव बरामद किए चुके हैं, जबकि बाकी चार लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है।

हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड लाए गए शव

बुधवार सुबह सर्च अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम को दो और शव मिले। इससे पहले भी दो शव बरामद किए जा चुके थे। इस तरह अब तक कुल चार शव मिल चुके हैं। बरामद सभी चार शवों को हेलीकॉप्टर के जरिए मातली हेलीपैड पहुंचाया गया है। जहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

दुर्गम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी

केदारताल का इलाका बेहद दुर्गम और कठिन परिस्थितियों वाला है, इसके बावजूद बचाव दल लगातार अभियान में जुटा हुआ है। सर्चिंग टीमों तक जरूरी रसद और अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। ये सामग्री मातली हेलीपैड से लगातार केदारताल क्षेत्र भेजी जा रही है।

कई विभागों की टीमें अभियान में जुटीं

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ, पूर्ति विभाग और आईटीबीपी की टीमें समन्वय के साथ अभियान चला रही हैं। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा, जरूरी संसाधनों और रसद व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि शेष चार लापता लोगों को भी जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article