वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर अक्सर डेली लाइफ हैक्स से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। जहां लोग मुश्किल से मुश्किल काम को भी बहुत ही आसानी से कर लेने का शानदार तरीका बताते नजर आते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के ने दिखाया कि लाइट के सामने डेरा जमा चुके सारे कीड़ों को आसानी से बाहर कैसे भगाना है?
लाइट के सामने उड़ रहे कीड़े करते हैं परेशान
आमतौर पर आपने यह जरूर देखा होगा कि अंधेरे में जहां लाइट जलती है, वहां आस-पास के कीड़े इकट्ठे हो जाते हैं। ऐसे में ये कीड़े हमें बहुत परेशान करते हैं। ये कभी उड़कर आंखों में चले जाते हैं तो कभी मुंह में घुस जाते हैं। ऐसे में लोग परेशान होते रहते हैं और उन्हें समझ में नहीं आता कि आखिर वे इन कीड़ों से अपना पीछा कैसे छुड़ाएं। वायरल वीडियो में लड़के ने यहीं दिखाया है कि आखिर आप इस मुसीबत कैसे छुटकारा पा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
इस तरीके से पाएं निजात
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़का एक जगह पर बिलबोर्ड के सामने खड़ा है। जिस पर कीड़ों की भरमार जुटी पड़ी है। लड़का उन कीड़ों को बाहर निकालने की तरकीब दिखा रहा है। इस दौरान सबसे पहले वह अपने मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाता है। फिर वह उस बिलबोर्ड की बत्ती को बुझा देता है। इसके बाद कीड़े धीरे-धीरे बिलबोर्ड की लाइट से अपना मुंह मोड़कर मोबाइल के फ्लैश लाइट की तरफ चले आते हैं। फिर लड़का अपना मोबाइल लिए बाहर निकलता है और अपने मोबाइल के फ्लैश लाइट को बाहर लगे स्ट्रीट लाइट की तरफ घुमा देता है। जिससे कीड़े उस तरफ अपना रुख कर लेते हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस गजब के हैक के वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रिया भी आई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इस ट्रिक को बहुत ही शानदार तरीका बताया है। वहीं कई अन्य लोगों ने इसे आजमाने को भी कहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
