वायरल न्यूज़

एक नहीं दो नहीं बल्कि 28 कैंचियों के साथ हेयर कटिंग करता है उज्जैन का यह हेयर ड्रेसर, रिकॉर्ड बुक में दर्ज है नाम

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 24, 2023, 09:26 AM IST

आज बात एक ऐसे टैलेंटेड हेयर ड्रेसर की करेंगे जो एक, दो नहीं बल्कि 28 कैंचियों से लोगों के बाल काटता है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है उज्जैन के आदित्य देवड़ा एक साथ 28 कैंचियों से बाल काटते हैं।

Image

28 कैंचियों से बाल काटने वाले आदित्य(Source:freepik)

हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। बस कमी है तो सही मौके और सही प्लेटफॉर्म की। जिन्हें सही प्लेटफॉर्म मिल जाता है वो अपना टैलेंट दिखा देते हैं और जिन्हें नहीं मिलता वो टैलेंट दिखाने की उम्मीद में रहते हैं। आज बात एक ऐसे टैलेंटेड हेयर ड्रेसर की करेंगे जो एक, दो नहीं बल्कि 28 कैंचियों से लोगों के बाल काटता है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है उज्जैन के आदित्य देवड़ा एक साथ 28 कैंचियों से बाल काटते हैं। आदित्य 26 साल के हैं और अपने टैलेंट के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उज्जैन के आदित्य का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। 26 साल के आदित्य उज्जैन के अलखाधाम नगर के रहने वाले हैं। आदित्य अपने पिता और दो भाईयों के साथ दुकान चलाते हैं। आदित्य महज 18 साल की उम्र से लोगों के बाल काट रहे हैं।

आदित्य ग्रेजुएट हैं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है। एमबीए करने के बाद उन्होंने किसी बड़ी कंपनी में जॉब करने की बजाय अपना पारम्पारिक और पारिवारिक काम करने का फैसला किया और हेयर कटिंग कर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया।

ऐसे मिली थी इंस्पिरेशन

आदित्य ने बताया कि 4 साल पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो देखा था जिसमें एक चाइनीज हेयर स्टाइलिस्ट 10 कैंचियों से लोगों के बाल काट रहा था। इसको देखने के बाद उन्हें काफी इंस्पिरेशन मिली और उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो देखा जिसमें ईरान का एक हेयर स्टाइलिस्ट 22 कैंचियों से लोगों के बाल काट रहा था। इसके बाद आदित्य ने अपनी प्रैक्टिस को तेज किया और 28 कैंचियों से बाल काटने की प्रैक्टिस की।

4 साल तक की प्रैक्टिस

आदित्य ने लगभग 4 सालों तक 28 कैंचियों से बाल काटने की प्रैक्टिस की और जब उन्हें लगा की वो परफेक्ट हो चुके हैं तब उन्होंने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर छा गए। इसके बाद इस वीडियो को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भेजा गया जहां इस वीडियो का सलेक्शन हुआ और फिर बाद में इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया। आदित्य के एक साथ 28 कैंचियों से बाल काटने के इस हुनर को आज शाम हिस्ट्री टीवी-18 के शो ओएमजी ये है मेरा इंडिया शो में दिखाया जाएगा।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article