वायरल न्यूज़

Amazing: मात्र 8 रुपये में शाही पनीर.. 5 में दाल मखनी, पहले सिर्फ इतने में मिल जाती थी भरपेट थाली

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 24, 2023, 06:10 PM IST

Restaurant Bill of 1985: साल 1985 में यानि आज से 38 साल पहले खाना इतना सस्ता मिलता था, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तब शाही पनीर मात्र 8 रुपये में ही मिल जाती थी। वहीं दाल मखनी के लिए सिर्फ 5 रुपये लिए जाता था।

Image

1985 का बिल (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • 1985 का बिल हुआ वायरल
  • 5 रुपये में मिलती थी दाल मखनी
  • मात्र 70 पैसे में मिल जाती थी रोटी

Restaurant Bill of 1985: आज अगर किसी ठीक-ठाक रेस्टोरेंट में खाना खाने जाइए तो 1000 रुपये से कम का बिल नहीं बनता है। वहीं अगर किसी 5 स्टार होटल में खाना खाने पहुंच गए हैं तो बिल का पूछिए ही मत। कई-कई फाइव स्टार होटलों में तो एक कप चाय भी हजारों रुपये की मिलती है। वहीं साल 1985 में यानि आज से 38 साल पहले खाना इतना सस्ता मिलता था, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि तब शाही पनीर मात्र 8 रुपये में ही मिल जाती थी।

मात्र 8 रुपये में शाही पनीर

सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 1985 के समय की एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह एक होटल के बिल की तस्वीर है। इसमें दिख रहा है कि उस समय शाही पनीर, रोटी और दाल मखनी की कीमत क्या थी। पीले रंग के इस बिल में दिख रहा है कि यह साल 1985 का है। उस समय किसी ने शाही पनीर, दाल मखनी, रोटी और रायता ऑर्डर किया था। बिल में इन चीजों का रेट लिखा हुआ है। बिल का रेट देखकर आप हैरान रह जाएंहे। बिल के रेट से पता चल रहा है कि तब शाही पनीर मात्र 8 रुपये में मिल जाता था। वहीं दाल मखनी के लिए सिर्फ 5 रुपये लिए जाता था।

26 रुपये में भरपेट थाली

यहां तक की तब रोटी की कीमत मात्र 70 पैसे थी और रायता भी 5 रुपये में मिल जाता था। बिल में शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और 9 रोटी का कुल दाम लिखा हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इतना ढेर सारा खाना मात्र 26 रुपये 30 पैसे में मिल गया था। मजेदार बात यह है कि बिल में 2 रुपये सर्विस चार्ज के रूप में भी जुड़ा है। इसी से पता चलता है कि यह बिल किसी अच्छे रेस्टोरेंट का है। इस बिल के वायरल होते ही लोग इसकी तुलना आज के दाम से कर रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article