वायरल न्यूज़

एक साथ दिखे कई इंद्रधनुष! समुद्र के ऊपर बना जादुई गेटवे के इस नजारे का Video हुआ वायरल

प्रकृति आए दिन हमें कई अद्भुत नजारे दिखाती है, जहां कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते। हाल में एक ऐसा ही नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

आसमान में एक साथ दिखे कई इंद्रधनुष (Instagram/@Timesnow_Trending)

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो (Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि यह किसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है लेकिन सच्चाई इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली है। यह नजारा असली है और इंडोनेशिया में एक नाव से कैद किया गया है।

वीडियो में दिखा अद्भुत नजारा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि आसमान में कई इंद्रधनुष एक-दूसरे को काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे सभी मिलकर कुछ ऐसा नजारा बना रहे हैं जैसे आसमान में कोई चमकता हुआ गेटवे खुला हो। यह नजारा इतना खूबसूरत है कि एक पल के लिए इस पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है कि यह असली है। ऐसा नजारा बहुत ही कम देखने को मिलता है इसलिए यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

चमत्कार नहीं साइंस का खेल है यह नजारा

वीडियो (Video) में दिख रहा यह नजारा कोई चमत्कार नहीं बल्कि साइंस का एक अद्भुत खेल है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं और इस नजारे की तारीफ करते थक नहीं रहे। कई लोग इसे प्रकृति का चमत्कार बता रहे हैं तो कई लोग इसे साइंस का जादू कह रहे हैं।

क्या कहता इसके पीछे का साइंस

अगर साइंस की बात करें तो ऐसी स्थिति में जब समुद्र की सतह से सूरज की रोशनी टकराकर वापस ऊपर जाती है, तो ऐसा लगता है जैसे पानी के अंदर एक दूसरा सूरज चमक रहा हो। यही रोशनी आसमान में अलग-अलग एंगल से जाकर एक साथ कई इंद्रधनुष बनाती है, जो आपस में एक दूसरे को काटते हुए एक गेटवे जैसा आकार बना लेते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article