टीवी मसाला

Bigg Boss 20: गेम के चक्कर में Qazi Touqeer और Mahhi Vij में हुई गंदी लड़ाई, अरिश्फा खान है असली वजह

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और माही विज की जोड़ी हिट है। दोनों अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अब गेम में दोनों भी भिड़ते हुए नजर आएंगे। शो में दोनों की गंदी लड़ाई हुई।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लड़ाई झगड़ों के बीच इमोशनल ड्रामा चल रहा है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स के लिए घरवालों के मैसेज आए हैं और उन्हें सुनने के लिए हर एक कंटेस्टेंट के चेहरे पर तड़प साफ दिखी है, लेकिन इसमें भी मेकर्स ने एक ट्विस्ट रखा है। बिग बॉस की तरफ से इस दौरान एक टास्क दिया गया, जिसमें एक कंटेस्टेंट के हाथ में दूसरे कंटेस्टेंट के परिवार का संदेश आएगा और वो ही कंटेस्टेंट तय करेगा कि वह सामने वाले को संदेश देगा या नहीं। इसके बदले कंटेस्टेंट अपनी लाइफलाइन गवां सकता है, लेकिन इस टास्क में माही विज (Mahhi Vij) कुछ ऐसा कर देंगी, जिस वजह से काजी तौकीर (Qazi Touqeer) भड़क जाएंगे और दोनों की गंदी लड़ाई होगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'तकलीफ होती है', मां के लिए इमोशनल हुईं Shoaib Ibrahim की बहन सबा, बोलीं- 'पत्नी के तौर पर सोचूं तो..'

    माही ने तोड़ा अरिश्फा के परिवार का कैसेट

    बिग बॉस 20 के इस राउंड में माही विज के हाथ अरिश्फा खान के परिवार का कैसेट लगने वाला है। तमाम कंटेस्टेंट दूसरों को परिवार का मैसेज सुनने का मौका देते हैं और सभी को उम्मीद थी कि माही भी ऐसा ही करेंगी। हालांकि, माही यहां पर अपना गेम सबसे ऊपर रखने वाली हैं और अरिश्फा को कैसेट देने से मना कर देंगी। वह अपनी लाइफलाइन का ऑप्शन चुनेंगी और अपनी लाइफलाइफ को एक से बढ़ाकर दो कर लेंगी। इस वजह से अरिश्फा को अपने परिवार का मैसेज सुनने के लिए नहीं मिलेगा और इसी वजह से काजी और माही विज की भयंकर लड़ाई होगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Leap: अनुपमा में आएगा अब तक का सबसे बड़ा लीप, बदलेगी पूरी कास्ट; Rupali Ganguly का कटेगा पत्ता?

      माही विज से भिड़े काजी तौकीर

      बिग बॉस 20 को फॉलो करने वाले कई फैन पेज पर माही और काजी तौकीर की लड़ाई का अपडेट सामने आया है। दावा किया गया है कि अरिश्फा माही के इस फैसले के बाद फूट-फूटकर रोती हैं और इस वजह से काजी तौकीर काफी भड़क जाते हैं। काजी माही को ऐसा करने पर गलत बताते हैं। वह माही से बोलते हैं कि उन्हें गेम में थोड़ी इंसानियत रखनी चाहिए थी। अरिश्फा एक छोटी बच्ची हैं। इस वजह से दोनों के बीच काफी झगड़ा होता है। इसके अलावा, माही विज के लिए काजी तौकीर अपनी लाइफलाइन दांव पर लगा देते हैं और उन्हें फैमिली का कैसेट सुनाते हैं। माही को एक फोटो भी मिलती हैं, लेकिन माही वो वापिस कर द
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article