वायरल न्यूज़

एक ऐसा गांव जहां खंभों पर बसते हैं ‘पक्षियों के महल’, Viral Video में दिखा ‘बर्ड विलेज’ का यह अद्भुत नजारा

एक गांव जहां बिजली के हर खंभे पर पक्षियों के बड़े-बड़े घोंसले और उनमें रह रहा उनका परिवार देखने को मिलता है। ऐसे अद्भुत गांव का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

इस गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल (X/@_fluxfeeds)

सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गांव में बिजली के खंभों पर कुछ पक्षी अपना घोंसला बनाकर रह रहे हैं और ऐसा एक-दो पक्षियों ने नहीं बल्कि हर एक बिजली के खंभे पर पक्षियों का घोंसला देखा जा सकता है। हर घोंसले में पक्षी और उनका परिवार भी देखा जा सकता है।

कहां है यह अनोखा गांव?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @_fluxfeeds नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे कैप्शन में बताया गया है कि यह अनोखी और खूबसूरत जगह अर्मेनिया का सुरेनावन है। यह एक ऐसा गांव है, जो अपनी अनोखी पहचान के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां बिजली के हर एक खंभों पर पक्षियों द्वारा बनाए गए विशाल घोंसले देखने को मिलते हैं, जिनमें सफेद सारस (White Storks) रहते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

गांव की सबसे बड़ी खासियत

इस गांव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां गांव की सड़कों पर चलते हुए आपको हर तरफ बिजली के खंभों पर बड़े-बड़े घोंसले दिखाई देंगे। ये घोंसले इतने बड़े होते हैं कि एक पूरा पक्षी परिवार इसमें आराम से रह सकता है। हर साल वसंत ऋतु में ये सफेद सारस यूरोप से उड़कर यहां आते हैं और इसी गांव को अपना घर बना लेते हैं।

क्यों बनाते हैं खंभों पर घोंसले?

बता दें कि सारस अपना घोंसला बनाने के लिए आमतौर पर ऊंची और सुरक्षित जगह ढूंढते हैं। इस इलाके में बड़े पेड़ कम हैं इसलिए ये बिजली के खंभों और घर की छतों पर अपना घोंसला बनाते हैं। कई बार ये घोंसले सालों तक इस्तेमाल होते रहते हैं और हर साल थोड़ा-थोड़ा बड़ा होते जाता है। इस गांव के लोग इन पक्षियों को बेहद ही शुभ मानते हैं। उनका मानना है कि सारस खुशहाली और समृद्धि लाते हैं। लोग इनके घोंसलों को नुकसान नहीं पहुंचाते बल्कि उनकी सुरक्षा करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article