वायरल न्यूज़

VIDEO: दीवार तोड़ते समय मिली रहस्यमयी मटकी, मजदूर बोले- 'खजाना मिल गया', लेकिन खुला चौंकाने वाला राज

Viral Video: पुराना घर तोड़ते वक्त दीवार के अंदर एक रहस्यमयी मटकी दबी मिली । मजदूरों को लगा कि इसमें खजाना होगा। लेकिन जब मटकी बाहर निकली तो सारा सस्पेंस धरा का धरा रह गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

दीवार तोड़ते समय मिली मटकी (तस्वीर साभार- @shubhaam_gaur)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। हाल ही में एक पुराना मकान ढहाते समय का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुरानी ईंट-मिट्टी की दीवार तोड़ते वक्त मजदूरों को दीवार के बीच दबी हुई एक प्राचीन मिट्टी की मटकी मिलती है। मटकी देखते ही वहां मौजूद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं और सबको लगा कि शायद सदियों पुराना कोई खजाना हाथ लग गया है। लेकिन, सच्चाई सामने आते ही सब चौंक गए।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मजदूर हथौड़े और छैनी से बहुत संभालकर दीवार को तोड़ रहा है ताकि अंदर रखी मटकी को कोई नुकसान न पहुंचे। आसपास खड़े लोग उत्सुकता से बातें कर रहे हैं कि मटका फूटना नहीं चाहिए, शायद इसमें बहुत पुराना सामान (सोना-चांदी) छिपा हो सकता है। मजदूर बहुत ही सावधानी से ईंटों को हटाता है और मटकी को बाहर निकालता है। मटकी का आकार और उसकी लिखावट देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह कई दशक या शायद सैकड़ों साल पुरानी है। जैसे ही मटकी को बाहर निकालकर उसे साफ किया गया और उसके अंदर झांका गया, तो वहां मौजूद लोगों का सारा उत्साह हंसी में बदल गया। मटकी के अंदर कोई सोना, चांदी या प्राचीन सिक्के नहीं थे। दरअसल, पुराने जमाने में मकान बनाते समय नींव या दीवारों में मजबूती, पारंपरिक मान्यताओं या अनाज/सामान सुरक्षित रखने के लिए ऐसी मटकियां चुन दी जाती थीं। इस मटकी में केवल सूखी मिट्टी और कंकड़-पत्थर भरे मिले। देखें वीडियो...

दीवार में मिली मटकी

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में खेल हो गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को shubhaam_gaur नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, चार लाख 72 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे तो लगा था कि आज मजदूर करोड़पति बन जाएगा। वहीं, कुछ लोगों ने मजे लेते हुए लिखा कि पुरानी हंडियों में खजाना सिर्फ फिल्मों में ही मिलता है भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article