Munna Bhai 3 Update: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक ‘मुन्ना भाई’ (Munna Bhai) के तीसरे पार्ट का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की मुन्ना और सर्किट वाली जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यही वजह है कि जब भी इस फिल्म के अगले पार्ट को लेकर कोई खबर आती है, फैंस की उत्सुकता बढ़ जाती है। अब इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जो इसके बनने की उम्मीदों को और मजबूत करता है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म मुन्ना भाई 3 (Munna Bhai 3) को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Kanika Kapoor शादी के चार साल बाद पति Gautam Hathiramani से हुईं अलग, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
'मुन्ना भाई 3' में हुई नई एंट्री
संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई 3 एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी फिल्म को लेकर आया नया अपडेट है। 'वैरायटी इंडिया' से बातचीत में राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने 'मुन्ना भाई' (Munna Bhai) की तीसरी फिल्म पर काम चलने की बात कही थी। हिरानी ने एक बार फिर बताया कि फिल्म पर काम जारी है, लेकिन वो तब तक इसका सीक्वल नहीं बनाना चाहते, जब तक इसकी स्क्रिप्ट से पूरी तरह संतुष्ट न हो जाएं। इसी वजह से उन्होंने स्क्रिप्ट लिखने के लिए समीर सामजी (Samji) को अपने साथ जोड़ा, क्योंकि वह इस फ्रेंचाइजी के लिए एक नई सोच और नया नजरिया चाहते थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने रचा इतिहास, विजय की इस मूवी का तोड़ेगी रिकॉर्ड
2027 में शुरू होगी शूटिंग
'मुन्ना भाई एमबीबीएस' (Munna Bhai M.B.B.S.) साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2006 में फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' (Lage Raho Munna Bhai) रिलीज हुई। इस फिल्म की कहानी गांधीवादी विचारों पर आधारित थी। तीसरी फिल्म को लेकर कई सालों से चर्चा चल रही है, लेकिन हिरानी लगातार कहते रहे हैं कि जब तक स्क्रिप्ट उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती, तब तक वह फिल्म को आगे नहीं बढ़ाएंगे। बताया जा रहा है कि सामजी जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर लेंगे। वहीं, फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने की प्लानिंग है।
