वायरल न्यूज़

देसी जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं! साधारण सी साइकिल को बना दिया 'सुपरबाइक', वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक साइकिल के ढांचे में मोटरसाइकिल का इंजन फिट करके एक अनोखी मोटर-साइकिल तैयार की है। इस जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Image

अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @dilkhushkumar214)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजीबोगरीब और रचनात्मक चीजों से भरी पड़ी है, लेकिन जब बात भारतीय 'जुगाड़' की आती है, तो उसका मुकाबला पूरी दुनिया में कोई नहीं कर सकता। आए दिन इंटरनेट पर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो यह साबित कर देते हैं कि हमारे देश के लोगों की क्रिएटिविटी का कोई जवाब नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। आलम ये है कि इस जुगाड़ वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवा मैकेनिक या यूं कहें कि देसी वैज्ञानिक अपनी बनाई हुई एक अनोखी सवारी को स्टार्ट करता नजर आ रहा है। देखने में यह किसी आम पुरानी साइकिल जैसी लगती है, लेकिन इसके मुख्य हिस्से यानी फ्रेम में एक मोटरसाइकिल का दमदार इंजन फिट किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे शख्स बड़ी आसानी से किक मारकर इस हाइब्रिड मशीन को चालू कर देता है और इंजन की गड़गड़ाहट के साथ पिछला पहिया तेजी से घूमने लगता है। इस अनोखे आविष्कार को बनाते समय उसके चेहरे पर जो गर्व और खुशी है, वह देखने लायक है। ये तो हम सब जानते हैं भारत में संसाधनों की कमी भले ही कभी-कभी आड़े आती हो, लेकिन प्रतिभा और हुनर की यहां कोई कमी नहीं है। कम लागत में बड़े और व्यावहारिक समाधान ढूंढ निकालना भारतीय समाज की खासियत रही है। साइकिल की बॉडी और मोटरसाइकिल के इंजन का यह मेल न केवल अनोखा है, बल्कि यह कम खर्च में आवागमन का एक नया साधन भी पेश करता है। देखें वीडियो...

अनोखा देसी जुगाड़

इस जुगाड़ वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को dilkhushkumar214 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं मजे लेते हुए यूजर इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ यूजर इसे पर्यावरण के अनुकूल और बजट फ्रेंडली सुपरबाइक कह रहे हैं, तो कुछ इसे विशुद्ध भारतीय टैलेंट बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article