Dulha Dulhan Ka Video: शादी का माहौल खुशियों और उत्साह से भरा होना चाहिए, लेकिन ललितपुर में एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान ऐसा ड्रामा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया। वायरल हो रहे एक वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसने शादी की रस्म को युद्ध के मैदान में बदल दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग हैरानी भरे कमेंट्स कर रहे हैं।
स्टेज पर फेंक दी वरमाला
बताया जा रहा है कि यूपी के ललितपुर जिले में आयोजित इस शादी में जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे ने वरमाला को फेंककर दुल्हन को पहनाने की कोशिश की। इससे नाराज दुल्हन ने गुस्से में वरमाला उतारकर स्टेज पर ही फेंक दी। इसके बाद दूल्हे ने भी गुस्सा दिखाते हुए तुरंत बदला लिया और दोनों के बीच लड़ाई बढ़ गई। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि शादी की खुशियों का रंग फीका पड़ गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मजाक में लेते हुए कहा, 'जयमाला से पहले ही WWE शुरू हो गया,' तो कुछ ने गंभीरता से इस घटना को जबरदस्ती शादी का नतीजा बताया। कई लोगों का मानना है कि अगर शादी से पहले दोनों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता, तो शायद यह नौबत ना आती। वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
