वायरल न्यूज़

मिठाई का डब्बा लेकर जवानों के पास पहुंच गई दादी, फिर जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया, देखें Viral Video

Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक दादी जवानों के बीच मिठाई का डब्बा लेकर पहुंच गई। इसके बाद जो दादी ने किया और जिस तरह का माहौल बना उसने लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

दादी ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @niradhanuwala)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब कहानियों से भरी पड़ी है। यहां रातों-रात कौन स्टार बन जाए, कोई नहीं जानता। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया के गलियारों में एक खास शख्सियत छाई हुई है, जिन्हें लोग प्यार से 'वायरल दादी' के रूप में जानते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के शौकीन हैं, तो यह चेहरा और उनकी अनूठी शैली आपके सामने जरूर आई होगी।

इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज पूरा देश इन्हें जानता है। लोग न सिर्फ इनके वीडियोज का इंतजार करते हैं, बल्कि इनके देसी अंदाज और जिंदादिली के कायल हो चुके हैं। ये वही शख्सियत हैं जिन्होंने भारी-भरकम बस और ट्रक चलाकर यह साबित कर दिया था कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। इसके अलावा, भारतीय सेना के जवानों को फ्लाइंग किस देने वाला उनका पुराना वीडियो इंटरनेट पर इस कदर वायरल हुआ था कि वे हर यूजर की जुबान पर आ गई थीं। इस वायरल वीडियो में दादी जवानों के बीच मिठाई का डब्बा लेकर पहुंचती है और अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ सबका दिन बनाते नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग उन्हें देखकर तुरंत पहचान जाते हैं और उनकी दीवानगी देखते ही बनती है। देखें वीडियो...

दादी का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। इतना ही नहीं इस क्यूट वीडियो को बार-बार आप भी देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को niradhanuwala नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडिय को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं लोग दादी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो आपको दादी का अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article