वायरल न्यूज़

Viral Video: छठ महापर्व से पहले महंगाई की मार! नहाय-खाय पर 'वीआईपी' हुआ कद्दू, 250 रुपए किलो पहुंचा दाम

Viral Video: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है। परंपरा के अनुसार इस दिन कद्दू-भात का विशेष प्रसाद बनता है, जिसके चलते बिहार की मंडियों में कद्दू की कीमतें आसमान छू रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक मंडी वीडियो में व्लॉगर के सवाल पर दुकानदार कद्दू के दाम 100 से 120 रुपये किलो और बड़े आकार के हिसाब से 150 से 250 रुपये प्रति पीस तक बताते नजर आ रहे हैं।

Image

250 रुपए किलो कद्दू (तस्वीर साभार- @ChapraZila)

Viral Video: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज यानी 13 नवंबर 2026 से 'नहाय-खाय' के पावन अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया है। लेकिन, महापर्व की शुरुआत के साथ ही बिहार की सब्जी मंडियों में एक ऐसी हलचल देखने को मिल रही है, जिसने आम खरीदारों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक के होश उड़ा दिए हैं। आम दिनों में 20 से 30 रुपये किलो के भाव से बेहद आसानी से मिलने वाला कद्दू छठ के मौके पर किसी 'लग्जरी आइटम' जैसा महंगा हो गया है। मंडी में कद्दू के आसमान छूते दामों का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की दुकानदारों के साथ हुई बातचीत लोगों का खूब ध्यान खींच रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्लॉगर बिहार की एक स्थानीय सब्जी मंडी में घूमते हुए कद्दू का भाव पूछता नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में ही व्लॉगर पहले दुकानदार से कद्दू की कीमत पूछता है, तो जवाब मिलता है- 00 रुपये किलो। इस पर व्लॉगर हैरानी जताते हुए कहता है कि नहाय-खाय है और कद्दू का रेट इस बार थोड़ा ज्यादा ही हाई है... ऐसा उछाल तो सोने के भाव में भी नहीं आता। जैसे-जैसे व्लॉगर मंडी में आगे बढ़ता है, कीमतें और चौंकाने वाली सामने आती हैं। अगले ठेले पर एक कद्दू का साइज दिखाते हुए जब वह दाम पूछता है, तो दुकानदार 150 रुपये पीस और 120 रुपये किलो का रेट बताता है। वहीं, एक अन्य दुकानदार बड़े आकार के कद्दू की कीमत सीधे 250 रुपये बताता है। जब व्लॉगर इसकी वजह पूछता है, तो दुकानदार बेबाकी से कहता है कि मार्केट में कद्दू नहीं है भाई, इसलिए रेट बढ़ गया है, पर्व है तो लेना ही पड़ेगा। कीमतों में इस भारी उछाल के बावजूद मंडियों में कद्दू खरीदने वालों की भीड़ कम नहीं हुई है। इसके पीछे छठ महापर्व की सदियों पुरानी परंपरा और धार्मिक मान्यता है। चार दिवसीय छठ अनुष्ठान के पहले दिन व्रती पवित्र स्नान के बाद अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसे ही 'कद्दू-भात' कहा जाता है। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लगभग हर घर में नहाय-खाय के दिन कद्दू की सब्जी बनना अनिवार्य माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बिना कद्दू-भात के व्रत का संकल्प अधूरा माना जाता है। देखें वीडियो...

कीमत सुनकर चौंके लोग

कीमत सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडिय को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि छठ में कद्दू अब वीआईपी सब्जी बन गया है, तो कोई लिख रहा है कि आस्था के आगे 250 रुपये भी कम हैं, छठी मइया सब संभाल लेती हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article