टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Scout OP की हालत पर परिवार ने दिया सॉलिड रिएक्शन, मेकर्स पर लगाए कई आरोप

Scout OP Family Reaction On Bigg Boss 20 Promos: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से स्काउट ओपी का नया प्रोमो सामने आया है, जिस पर स्काउट के परिवार ने रिएक्ट किया है। उन्होंने मेकर्स को फटकार लगाई है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Scout OP Family Reaction On Bigg Boss 20 Promos: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी (Scout OP) के बर्ताव ने हर किसी को हैरान कर दिया है। शो में स्काउट अपने कन्फ्यूज गेम की वजह से कई बार गलतियां करते हुए दिखे हैं। उनका एक प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें स्काउट लव गिल से लड़ाई के बाद पहले पेड़ पर चढ़ जाते हैं और कूदने की धमकी देते हैं और फिर अपना सिर मुंडवा देते हैं। इस प्रोमो के बैकग्राउंड में फिल्म कबीर सिंह का गाना लगाया गया है। अब स्काउट ओपी के परिवार ने शो प्रोमोज पर सवाल उठाया है और स्काउट की छवि को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पेड़ से कूदने की धमकी...मुंडवाया सिर... Love Gill के चक्कर कबीर सिंह बने Scout OP, हुआ बवाल

    स्काउट को प्रोमोज पर फैमिली का रिएक्शन

    बिग बॉस 20 का लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें स्काउट का कबीर सिंह वाला अवतार दिखाया गया है। इस प्रोमो पर स्काउट के परिवार ने रिएक्ट किया है। स्काउट ओपी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें परिवार की तरफ से लिखा है, 'हमने पूरे सीजन में इस तरह के प्रोमो कटते हुए देखे हैं और अब समय आ गया है कि हम इस पर बात करें। हर हफ्ते, मनोरंजन के नाम पर स्काउट के इर्द-गिर्द एक खास तरह की छवि या कहानी गढ़ी जाती हुई दिखती है। बार-बार, प्रोमो से एक अलग ही धारणा बनती है, लेकिन जब पूरा एपिसोड प्रसारित होता है, तो संदर्भ अक्सर एक बिल्कुल अलग कहानी बयां करता है।' Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: चक्कर खाकर गिरीं Mahhi Vij, Yung संग हाथापाई के बाद स्काउट को मिली सख्त सजा
    bigg boss 20 scout op family post

    bigg boss 20 scout op family post (photo credit- instagram)

      स्काउट के साथ खड़ा है परिवार

      पोस्ट में आगे लिखा है, 'यही बात सवाल खड़े करती है। दर्शकों के पूरा एपिसोड देखने से पहले ही स्काउट के प्रति नकारात्मक धारणा बनाने के लिए चुनिंदा पलों का लगातार इस तरह उपयोग क्यों किया जा रहा है? जिस व्यक्ति ने सालों से लाखों लोगों का प्यार और सम्मान कमाया है, उसके लिए यह अनुचित लगता है। मनोरंजन कभी भी किसी की प्रतिष्ठा की कीमत पर नहीं होना चाहिए। हम स्काउट ओपी के साथ मजबूती से खड़े हैं।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article