वायरल न्यूज़

VIDEO: गर्मी लगी तो स्विमिंग पूल में कूद गई गाय, सबको भगा दिया फिर खुद की मस्ती

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 14, 2025, 08:23 AM IST

Animal Funny Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लोग स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहे हैं तभी गाय भी वहां पहुंच गई। भीषण गर्मी से परेशान गाय ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

स्विमिंग पूल में नहाते हुए गाय का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आया है। (Photo/Instagram)

Animal Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो एक गाय से जुड़ा है जिसे खूब गर्मी लगती है। गाय पानी की तलाश में यहां-वहां घूमती है। मगर उसे कहीं भी पानी नजर नहीं आता है। मगर इसी बीच गाय की नजर स्विमिंग पूल पर पड़ी। इसमें लोग खूब मजे से स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं।

स्विमिंग पूल में लगा दी छलांग

इधर की गाय की नजर जैसे ही स्विमिंग पूल पड़ी वो तुरंत वहां पहुंच गई। भीषण गर्मी में पानी देखकर गाय ने तुरंत छलांग लगा। इधर पूल में नहा रहे लोगों ने जैसे ही गाय को देखा बाहर निकलकर भाग खडे़ हुए। इधर लोगों को पूला से भागने पर मजबूर करने के बाद गौमाता फिर खूब मजे से नहाती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब मजेदार भी लगता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

आखिर में देखेंगे कि पूल में मस्ती करने के बाद गाय फिर बाहर निकलने की कोशिश करती है। मगर बेचारी फिर जल्दी वापस बाहर नहीं निकल पाती है। हालांकि बाद में लोगों की मदद से गाय को किसी तरह पूल से बाहर निकाला गया। मालूम हो स्विंगपूल में नहाते हुए गाय का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर Ocean Life 4u नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article