Turkey Resque Video: तुर्की और सीरिया में मलबे में दबी जिंदगियों को बचाने के लिए दिन-रात राहत एवं बचाव कार्य अभियान चलाया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य के इस मिशन में बचावकर्मियों को सफलता भी मिल रही है। अभी तक मलबे में दबे बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। भूकंप के चौथे दिन बचाव कार्य के कुछ ऐसे वीडियो सामने आए जो लोगों के बचे होने की उम्मीद दे रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बचाव कर्मी मलबे में दबे एक डॉगी को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो काफी शेयर किया गया है।
वायरल न्यूज़
Watch Video-जानवरों के लिए भी देवदूत बने बचावकर्मी, तुर्की में डॉगी को दी नई जिंदगी
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Feb 10, 2023, 02:25 PM IST
