दुनिया

तुर्की को आफत से ऐसे निकाल रहा भारत, मित्रता का मिसाल बना 'ऑपरेशन दोस्त', मोर्चे पर डटीं NDRF की टीमें

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 9, 2023, 07:13 AM IST

India's help to Turkey : तुर्की के भूकंप प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य का मोर्चा संभाल लिया है। टीमें नूरदागी में मलबे से लोगों को निकालने में जुटी हैं। संकट की इस घड़ी में तुर्की की मदद करने के लिए भारत सरकार ने डॉग स्क्वॉयड, चिकित्सा सामग्री एवं अन्य जरूरी उपकरणों के साथ अभी तक एनडीआरएफ की तीन टीमों को भेजा है।

Image

तुर्की में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम।

India's help to Turkey : तुर्की के भूकंप प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य का मोर्चा संभाल लिया है। टीमें नूरदागी में मलबे से लोगों को निकालने में जुटी हैं। संकट की इस घड़ी में तुर्की की मदद करने के लिए भारत सरकार ने डॉग स्क्वॉयड, चिकित्सा सामग्री एवं अन्य जरूरी उपकरणों के साथ अभी तक एनडीआरएफ की तीन टीमों को भेजा है। प्राकृतिक आपदा के इस कहर से तुर्की को उबारने के लिए भारत सरकार 'ऑपरेशन दोस्त' चला रही है।

तुर्की के शहर हताय में भारतीय सेना ने एक फील्ड अस्पताल तैयार किया है। इसमें घायल लोगों का उपचार किया जा रहा है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से तुर्की और सीरिया में अब तक 15,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कई शहरों को भारी क्षति पहुंची हैं। जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, मलबे में दबे लोगों के बचे होने की उम्मीद काफी कम हो गई है।

earthquake

earthquake

भारत की ओर से भेजी जा रही मदद पर नई दिल्ली में तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल ने कहा कि 'ऑपरेशन दोस्त मित्रता की मिसाल है। हिंदी और तुर्की में दोस्त का मतलब मित्र होता है। यह ऑपरेशन भारत और तुर्की की मित्रता को प्रदर्शित करता है। इस ऑपरेशन में राहत एवं बचाव कार्य, आपात दवाएं शामिल हैं जो कि बहुत मददगार हैं।' राज्यमंत्री मुरलीधरन ने कहा है कि तुर्की के लोगों की मदद करने के लिए भारत हमेशा तैयार है।

turkey

turkey

मंत्री ने बताया कि तुर्की में भारत की अभी चार टीमें काम कर रही हैं। इनमें से दो टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। इनमें दो मेडिकल टीम हैं। एनडीआरएफ की तीसरी टीम तुर्की के लिए रवाना हुई है।

एनडीआरएफ की तीसरी टीम की रवानगी के समय मरलीधरन गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। चिकित्सा उपकरणों, राशन एवं अन्य सामग्रियों को लेकर वायु सेना का सी 17 विमान तुर्की के लिए रवाना हुआ।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article