वायरल न्यूज़

CISF जवान अचेत होकर गिरा पड़ा था, बिहार पुलिस के कॉन्सटेबल ने बचाई जान, सिपाही जी की खूब हो रही वाहवाही

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बिहार पुलिस के एक कॉन्सटेबल की बहादुरी, सूझबूझ और तत्परता देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि CISF का एक जवान अचेत होकर जमीन पर गिरा पड़ा है, जिसे बिहार पुलिस का एक कॉन्सटेबल CPR देकर उसकी जान बचाते हुए नजर आ रहा है।

Image

ट्रैफिक कॉन्सटेबल ने बचाई CISF जवान की जान (X/@bihar_police)

बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। यहां एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने अपनी समझदारी और तत्परता से एक CISF जवान की जान बचा ली। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद इसे बिहार पुलिस ने भी अपने एक्स अकाउंट से शेयर कर उस कॉन्सटेबल की तारीफ की है।

अचानक सड़क पर गिर पड़ा जवान

वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, पटना के मीठापुर बायपास रोड पर ड्यूटी के दौरान एक CISF जवान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों को पहले समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। सड़क पर भीड़ थी और मामला थोड़ा ज्यादा गंभीर था। ऐसे में बिहार पुलिस के एक कॉन्सटेबल उस CISF जवान की मदद के लिए आगे आया। जिसके बाद वह बिना देर किए CISF के जवान को CPR देने लगता है।

कांस्टेबल ने तुरंत लिया एक्शन

वीडियो में देखा जा सकता है कि CISF का जवान अचेत होकर जमीन पर गिरा पड़ा है। यह देख बिहार पुलिस के ट्रैफिक कांस्टेबल अंजनी कुमार गौरव ने तुरंत मामले को भांप लिया और वे समझ गए कि जवान को कार्डियक अरेस्ट आया होगा। ऐसे में उन्होंने मेडिकल टीम का इंतजार करने के बजाय तुरंत ही सड़क पर ही CPR देना शुरू कर दिया। कांस्टेबल की यह कोशिश रंग लाई। करीब 30 सेकंड तक CPR देने के बाद CISF जवान होश में आ गया और वह उठ गया। कॉन्सटेबल की तत्परता की वजह से उसने फिर से सांस लेना शुरू कर दिया और उसकी जान बच गई।

ये भी पढ़ें:

बिहार पुलिस ने शेयर किया वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें कांस्टेबल की बहादुरी और सूझबूझ दिखाई दे रही है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया कि बिहार पुलिस हर संकट में लोगों के साथ खड़ी रहती है और जनता की सुरक्षा ही उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

लोगों ने की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर लोग कांस्टेबल अंजनी कुमार गौरव की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि अगर हर किसी को CPR की बेसिक ट्रेनिंग मिल जाए, तो ऐसी इमरजेंसी सिचुएशन में कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article